{content: अनगड़ा | रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने सोमवार को गोंदली पोखर में जनसंपर्क अभियान चलाया। गोंदलीपोखर पर पहुंचने पर सेठ का स्वागत किया गया। बाद में एनडीए घटक दल की बैठक हुई जिसमें सेठ को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया गया। संचालन प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रामनाथ महतो ने व धन्यवाद ज्ञापन आजसू नेता राजेंद्र शाही मुंडा ने की। अभियान में संजय सेठ ने व्यापारियों, बुद्धिजीवी, ग्रामीणों से मदद मांगी। टाटीसिल्वे भाजपा मंडल के द्वारा रांची लोकसभा भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ एवं डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय का स्वागत किया गया। संजय सेठ ने मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की एवं बड़े-बुजुर्गो से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने लोगों से चुनाव में बढ़-चढकर हिस्सा लेने की अपील की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2FXOwIu , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder