Bu Blogda Ara

8 Nisan 2019 Pazartesi

मांदर की थाप पर जमकर नाचे सरना धर्मावलंबी, पाहन बोले-पश्चिम से आएगी वर्षा

{content: भास्कर टीम | कांके, रातू, ओरमांझी

प्रकृति पर्व सरहुल ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। मांदर की थाप पर सरना धर्मावलंबी समेत अन्य लोग जम कर थिरके। हर इलाके में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक नृत्य करती युवतियां व महिलाएं शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी।आकर्षक झांकी भी निकाली गई। इससे पूर्व सरना स्थल पर पूजा अर्चना कर सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और सरई फूल खोंस कर सरहुल पर्व की बधाई दी। जगह जगह पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। उनके बीच चना, शरबत आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रशासन भी सतर्क था।

कांके: सरहुल के अवसर पर सोमवार को कांके क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सेमरटोली, चूड़ी टोला, चैड़ी बस्ती, प्रेमनगर, हुसीर, नगड़ी, मुरुम, पतागाईं सहित दर्जनों गांवों के खोड़हा मंडलियां पारंपरिक वेशभूषा में नाचते गाते हुए कांके सरना मैदान में जुटे। यहां सरना स्थल पर पूजा अर्चना कर एक-दूसरे के साथ मांदर की थाप पर जमकर नाचे। अलग-अलग गु्रप में खोड़हा देर तक नाचते गाते रहे। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और सरई फूल खोंस कर सरहुल पर्व की बधाई दी। वहीं प्रेमनगर की झांकी में छोटे-छोटे बच्चे तीर धनुष के लिए बैठे थे। इस मौके पर सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, बिनोद सांगा,कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेश बैठा, सहदेव मुंडा, एतवा गाड़ी, फूलकेरिया टोप्पो, मुकेश मुंडा, संजर खान, अभिषेक राज, संजू टोप्पो, राजेंद्र मुंडा, सुमित्रा टोप्पो, अजीजुल अंसारी, सूरज मिश्रा, देवा टोप्पो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। डीएसपी अमित रेणु की देखरेख में कांके और पिठौरिया थाना की टीमें और अतिरिक्त सुरक्षा बल पुरी तरह मुस्तैद थे। वहीं श्री महावीर मंडल कांके की अाेर से इसमें शामिल हाेने वालाें के लि‍ए शर्बत अादि का प्रबंध िकया गया था।

रातू: रातू तथा आसपास के क्षेत्रों में प्रकृति पर्व सरहुल की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत रातू बड़काटोली स्थित अखरा से हुई, जहां पाहन के द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा यहां से निकलकर रातू चट्टी होते हुए एसबीएल स्थित सरना स्थल पहुंची।यहां भी पाहन द्वारा पूजा की गई।इसके बाद शोभायात्रा यहां से निकल कर सरना टोंगरी पहुंची।यहां पर कई गांवों से आए लोगो ने सरहुल शोभायात्रा का स्वागत किया।इसके बाद मुख्य पाहन बिसवा उरांव द्वारा घड़ा देखकर अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की गई। पाहन ने बताया कि पानी पश्चिम दिशा से आएगी। यहां पर मुर्गे की बलि भी दी गई।यहां से शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन गांव के खोडहा अपनी पारंपरिक वेश भूषा में शोभायात्रा में शामिल हुए। गाजे बाजे व मांदर की थाप पर नृत्य कर रहीं युवतियों के नृत्य देखने के लिए सड़क के किनारे सैकडों लोग खड़े थे। तिलता से आकर्षक झांकी भी निकाली गई। झांकी में सरना मां की जीवंत प्रस्तुति दिखाई गई, जो काफी सुंदर थी। यहां से शोभायात्रा काठीटांड, प्रखंड मुख्यालय, पावर सब स्टेशन होते हुए झखराटांड स्थित सरना स्थल पहुंची।महोत्सव को सफल बनाने में सरहुल पूजा समिति रातू के अध्यक्ष जिप सदस्य अमर उरांव ने महत्वपूर्ण भू्मिका निभाई। सरहुल शोभायात्रा में इस बार ऐतिहासिक भीड़ रही। सरहुल शोभायात्रा में पहले की तुलना में कई ऐसे गांव के खोड़हा भी पहुंचे जो पहले नहीं आते थे। लगभग 20 हजार लोगो ने भाग लिया। शोभायात्रा में विधायक नवीन जयसवाल,कांग्रेस के अजय नाथ शाहदेव,जेएमएम के पीएन शाहदेव,जेवीएम की शोभा यादव, भाजपा की सीमा शर्मा,भाकपा के सुभाष मुंडा आजसू भरत कांशी ने भी भाग लिया। उधर रामनवमी पूजा समिति रातू,चैती दुर्गा पूजा समिति रातू, झारखंड सांस्कृतिक युवा मंच,टोंगरी टोला,प्रखंड मुख्यालय, पावर सब स्टेशन के पास स्वयंसेवी संस्थाओं ने शिविर लगा चना व गुड़ का वितरण किया।

नामकुम: प्रखण्ड स्तरीय सरहुल पूजा समिति के तत्वावधान में राॅल एवं गोंद संस्थान के बगल मैदान में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रांची लोकसभा भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर, खिजरी विधायक रामकुमार पाहन उपस्थित थे। आसपास के सैकड़ों लोगों के साथ दर्जनों सरहुल खोरहा टीम अपने पाहन के साथ उपस्थित हुए। सभी लोगों ने झण्डा, बाजा-गाजा के साथ नाच-गान करते हुए सरना मां की पूजा अर्चना की। अतिथियों ने कहा कि हम सभी को प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। सभी खोरहा टीम को अतिथियों द्वारा सरना झण्डा, चना और नगद राशि भी दी गई। मौके पर मनोज सिंह, बिरसा पाहन, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कच्छप, थाना प्रभारी, प्रवीण कुमार, सीता लकड़ा, मुखिया अनिता तिर्की, सोनल कच्छप, आकाश सांगा, अनिल गोप, बलराम, किरण सांगा, सतीश पाॅल मुंजनी, शनिचरवा लकड़ा, सीटू साव, बंधना उरांव, मुन्ना बड़ाईक आदि लोग शामिल थे।

ओरमांझी: में गांव के पाहनों ने सखुआ वृक्ष की पूजा अर्चना कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया । आनंदी सरना समिति के द्वारा सरना स्थल पर सरहुल महोत्सव का आयोजन कर पूजा अर्चना किया गया । गांव के आदिवासी युवक युवतियां पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित होकर मांदर की थाप पर जमकर थिरके । मौके पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रमुख बुधराम बेदिया ,बालक पाहन, प्रेमनाथ मुंडा, मानकी राजेन्द्र शाही, वीणा देवी, अंजित कुमार आदि उपस्थित थे।

अनगड़ा: प्रखंड के विभिन्न सरना में सरहुल पूजा की गई। इधर गेतलसूद सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, शिकारी महतो, हरि मुंडा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कांके सरना मैदान में नाचते-गाते विभिन्न खोड़हा मंडलियों के सदस्य।

चामगुरु में सरहुल पर रंगारंग कार्यक्रम आज

कांके|प्रखंड के चामगुरु में मंगलवार को रात्रि नौ बजे से सरहुल महोत्सव के उपलक्ष्य में रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के दर्जनों गांवों के खोड़हा मंडलियां शामिल होंगी। ग्रामीण विकास समिति के मुख्य संरक्षक जिपस अनिल महतो टाइगर एवं अध्यक्ष सुकरा उरांव कमांडो ने यह जानकारी दी।

रातू में निकाली गई शोभायात्रा में नाचते गाते लोग।

नामकुम में सरहुल के मौके पर संजय सेठ व िखजरी िवधायक।

ओरमांझी में मांदर की थाप पर झूमते लोग।

बिंजा में सरहुल मिलन समाराेह का अायाेजन

ठाकुरगांव| रविवार को प्रखंड क्षेत्र के सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बिन्जा में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सभी ने मिलकर झखरा में खिचड़ी का आनन्द उठाया। पाहन ने मुर्गे की बलि देते हुए अच्छी वर्षा का घोषणा की। वहीं मंगलवार को ठाकुरगांव में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - darn sarena dharmadhyandi on the demise of the mandar will say that rain will come from the west
Ranchi News - darn sarena dharmadhyandi on the demise of the mandar will say that rain will come from the west
Ranchi News - darn sarena dharmadhyandi on the demise of the mandar will say that rain will come from the west
Ranchi News - darn sarena dharmadhyandi on the demise of the mandar will say that rain will come from the west
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UpcztO , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive