Bu Blogda Ara

7 Nisan 2019 Pazar

प्रत्याशियों में जयंत सिन्हा सबसे अमीर, सुनील सोरेन सबसे गरीब और सबसे युवा भी

{content:

रांची. राजग ने 2019 के रण के लिए झारखंड की सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में भाजपा ने 13 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं तो एक सीट गिरिडीह से सहयोगी पार्टी आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी मैदान में हैं। इन सभी प्रत्याशियों की ओर से 2014 के लोकसभा व 2009 के विधानसभा चुनाव में दायर शपथ पत्रों पर नजर डालें तो धनबल के मामले में 16वीं लोकसभा में हजारीबाग का प्रतिनिधित्व कर रहे जयंत सिन्हा ही सबसे आगे हैं। वे इस बार भी हजारीबाग से प्रत्याशी हैं और 55 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के साथ सिर्फ राजग ही नहीं प्रदेश में किसी भी प्रत्याशी से ज्यादा अमीर हैं। राजग के 14 प्रत्याशियों में से 57% यानी 8 करोड़पति हैं। चुनाव लड़ रहे भाजपाइयों में सबसे गरीब दुमका से तीसरी बार प्रत्याशी बनाए गए सुनील सोरेन हैं।

  1. उम्र की बात करें तो लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे बुजुर्ग नेताओं का टिकट काटने वाली भाजपा से राज्य में सबसे उम्रदराज प्रत्याशी धनबाद के रण में उतरे 70 वर्षीय पीएन सिंह हैं। उनके अलावा दो और प्रत्याशी राजमहल से हेमलाल मुर्मू और पलामू से वीडी राम 60 की उम्र पार कर चुके हैं। सबसे कम उम्र के प्रत्याशी भी 40 सुनील सोरेन ही हैं। उनके अलावा सिर्फ गोड्‌डा के प्रत्याशी 47 वर्षीय निशिकांत दुबे ही 50 से कम उम्र के हैं। 14 में से 9 प्रत्याशी 50 से 60 की उम्र के बीच के हैं।

  2. इन प्रत्याशियाें में जयंत सिन्हा, सुनील सिंह व निशिकांत दुबे एमबीए डिग्रीधारी हैं। खूंटी से प्रत्याशी बनाए गए अर्जुन मुंडा ने इग्नू से बैचलर इन प्रोफेशनल प्रोग्रामिंग की डिग्री हासिल की है। 13 में 4 प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट, 5 स्नातक हैं। जबकि एक प्रत्याशी 10वीं और दो 12वीं पास भी हैं। प्रत्याशियों का ये आकलन 2009 व 2014 के लोकसभा या विधानसभा चुनावों में उनकी ओर से दायर शपथ पत्रों पर आधारित है। रांची से प्रत्याशी बनाए गए संजय सेठ चूंकि पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, अत: शपथ पत्र के अभाव में उन्हें इस आकलन में नहीं शुमार किया गया है।

  3. जयंत सिन्हा कलाकृतियों और पुरानी दुर्लभ वस्तुओं में भी रुचि रखते हैं। घोषित संपत्ति में 2.15 करोड़ की विभिन्न कलाकृतियां भी हैं। 1.10 करोड़ की कलाकृतियां उनके और 1.05 करोड़ की कलाकृतियां उनकी पत्नी के नाम पर हैं। पत्नी के नाम पर 60 लाख के एंटीक भी हैं। सिन्हा के पास करीब 24 लाख की घड़ियां और 12.5 लाख कीमत के कफलिंक्स भी हैं।

  4. झारखंड के डीजीपी पद से राजनीति में उतरे पलामू के मौजूदा सांसद वीडी राम इस बार भी पलामू से ही मैदान में हैं। 67 वर्षीय वीडी राम ने यूं तो 2014 में 2.47 करोड़ की कुल चल-अचल संपत्ति घोषित की थी, मगर वे गाड़ियों या आभूषणों का शौक नहीं रखते। पत्नी के पास जरूर नौ लाख से ज्यादा मूल्य के आभूषण हैं। वीडी राम आज भी 1995 मॉडल की मारुति-800 कार ही रखते हैं।

  5. 4 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो लाइसेंसशुदा हथियार रखते हैं। धनबाद के मौजूदा सांसद और प्रत्याशी पीएन सिंह एक रिवॉल्वर रखते हैं। सिंहभूम से सांसद लक्ष्मण गिलुवा एक फील्ड रायफल और एक दोनाली बंदूक रखते हैं। हाल ही में राजद छोड़ भाजपा में आईं अन्नपूर्णा देवी एक दोनाली बंदूक, एक रायफल और एक रिवॉल्वर रखती हैं। वहीं गिरिडीह के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी भी तीन हथियार रखते हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      जयंत सिन्हा। (फाइल)
      , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UBu755 , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive