रांची. डोरंडा थाना क्षेत्र के डीबडीह स्थित प्रगति विहार के मकान संख्या 21 से पुलिस ने रविवार की सुबह एक युवती का शव बरामद किया। शव फंदे से लटका हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। शव सड़ी अवस्था में था। पुलिस ने आंशका जाहिर की है कि युवती ने कुछ दिनों पहले ही सुसाइड किया होगा।
डिप्रेशन में आत्महत्या की आशंका
मृतिका की पहचान स्वागताकर के रूप में की गई है। वह अपने घर पर ही रहती थी। मृतका के परिवार के अन्य सदस्य किसी दूसरे जगह पर रहते हैं। डोरंडा पुलिस ने आशंका जताई है कि डिप्रेशन में युवती ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की मौत कब और कैसे हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Kev4MX , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder