रांची. राज्य सरकार ने निवर्तमान मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को झारखंड लोक सेवा आयोग का चेयरमैन बनाये जाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि त्रिपाठी पदभार ग्रहण की तिथि से 62 वर्ष की उम्र सीमा तक जेपीएससी के चैयरमैन पद पर बने रहेंगे।
निर्वाचन आयोग से अनापत्ति मांगी थी
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कैबिनेट की पिछली बैठक में त्रिपाठी को जेपीएससी चेयरमैन बनाने का फैसला करते हुए इस पर निर्वाचन आयोग से अनापत्ति मांगी थी। आयोग की अनापत्ति मिलने के बाद सोमवार को उन्हें चेयरमैन बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2FNuh06 , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder