खूंटी. खूंटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ट्रक में लदे अवैध डोडा के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 78 हजार रुपए नगद भी बरामद किया है। आरोपियों में से चार लातेहार, दो बरेली जबकि एक रांची का रहने वाला है। सोमवार को खूंटी के पुलिस अधीक्षक आलोक ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
डोडा लदे ट्रक के रांची जाने की थी खबर
प्रेसवार्ता के दौरान खूंटी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्हें सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध डोडा खूंटी से रांची की ओर जानेवाला है। इस दौरान एक लाल रंग के अल्टो कार में बैठे कुछ तस्कर ट्रक को स्कॉर्ट करेंगे। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद उक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना गेट के आगे पक्की सड़क पर उक्त अल्टो कार में सवार निगरानी कर रहे पांचों तस्कर व ट्रक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में ये हैं शामिल
गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुमार, ललन यादव, राहुल प्रसाद, सागर कुमार (चारों लातेहार जिला के बालुमाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले) और रांची के बुडमू थाना क्षेत्र निवासी प्रवेश कुमार शामिल है। इनके अलावा डोडा लदे ट्रक से जाफर हसन और रामचंद्र मौर्य (दोनों उत्तर प्रदेश के बरेली जिला निवासी) को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए ट्रक में 97 बोरा में कुल 1438 किलोग्राम अवैध डोडा लदा था। इस संबंध में खूंटी थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बरामद सामान
- ट्रक में लदा 97 बोरा अवैध मादक पदार्थ डोडा जिसका कुल वजन 1438 किलोग्राम।
- एक अल्टो कार।
- 78 हजार रुपए, 05 मल्टीमीडिया एंड्रॉयड मोबाइल और तीन की-पैड मोबाइल।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2U9la3z , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder