कोडरमा. सतगावां थाना क्षेत्र के मरचोई में पति से विवाद के बाद एक महिला ने शनिवार रात अपने बच्चों संग आत्महत्या का प्रयास किया। महिला ने अपने दो बच्चों संग खुद को आग लगा ली। घटना में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि महिला और उसकी पांच साल की बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कोडरमा रेफर किया गया। यहां से डॉक्टरों ने दोनों को रिम्स रेफर कर दिया।
शराब पीकर घर आया था पति
मृतक बच्चे की पहचान शांतनु कुमार (3) के रूप में की गई। दरअसल, मरचोई निवासी मुंशी मिस्त्री रात में शराब पीकर घर पर आया था। इस दौरान उसकी अपनी पत्नी बेबी देवी (27) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद मुंशी मिस्त्री घर की छत पर सोने के लिए चला गया।
मायके पक्ष के लोगों ने की मारपीट
बेबी देवी ने अपने दोनों बच्चों को साथ लिया और किरासन तेल छिड़ककर आग लगा ली। शोर सुन मुंशी मिस्त्री घर में आया और उसने आग को बुझाने का प्रयास किया। पर तब तीनों काफी जल गए थे। आननफानन में पड़ोसियों के सहयोग से तीनों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने शांतनु को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना के बाद बेबी के मायके पक्ष के लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने मुंशी मिस्त्री के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2WWMuzf , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder