रांची. राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड का मौसम बदल गया है। माैसम वैज्ञानिक के अनुसार, अपर एयर सर्कुलेशन की वजह से रविवार काे भी रांची सहित कई जिलाें में बारिश हाे सकती है। इस वजह से अगले तीन दिनाें तक गर्मी से राहत मिलने के आसार है। माैसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि एक दाे स्थानाें पर तेज हवा के साथ गर्जना व व्रजपात के भी आसार है।
अधिकतम तापमान में गिरावट पूरे झारखंड में
वहीं, शनिवार सुबह से दाेपहर तक रांची, जमशेदपुर और डालटनगंज समेत पूरा झारखंड गर्मी से तप रहा था। रांची सहित झारखंड के कई जिलाें में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन, दाेपहर 3 बजे के बाद अचानक रांची सहित पूरे झारखंड का माैसम बदल गया। काले बादल छा गए और बारिश हुई। इससे रांची के अधिकतम तापमान में 14 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। करीब 10 डिग्री से ज्यादा अधिकतम तापमान में गिरावट पूरे झारखंड में हुआ है। देर शाम तक आसमान में बिजली कड़कती रही। भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार के वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने कहा कि झारखंड के ऊपर एक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी वजह से बारिश पूरे झारखंड में हुआ है। कई जगहाें पर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2KfXruc , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder