{content: लापुंग थाना क्षेत्र के पांडू गांव के ऊपर टोली में जंगली भालुओं ने हमला कर मनरेगा मजदूर पांडु निवासी 35 वर्षीय विमल सिंह और 50 वर्षीय गंदुरा पाईक को बुरी तरह जख्मी कर दिया। पांडु के निकटवर्ती घटकल बांस पहाड़ से निकल कर दो जंगली भालुओं ने मनरेगा के तहत बन रहे कुआँ में मजदूरी का काम कर रहे दो जंगली भालुओं ने पहले विमल सिंह पर हमला कर दिया उसके कान, गर्दन, दोनों हाथ और जांघों पर जंगली भालू ने काट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया वहीं उनमें से एक जंगली भालू ने 50 वर्षीय मजदूर गंदुरा पाईक के उपर हमला कर उसके सिर, छाती और जाँघ समेत शरीर के अन्य हिस्से में अपने नाखून से नोंच डाला। घायल गंदुरा पाइक और विमल सिंह को गांव के समाजसेवी सत्यनारायण पाठक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने वाहन से लापुंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सापुकेरा के मुखिया जयंत बारला, पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष लाल दिलीप कुमार सिंह घायल विमल सिंह की प|ी संध्या देवी पिता मोहन सिंह मौसी राधा देवी गंदूरा पाईक की बेटी अस्मिता कुमारी और भतीजा डब्ल्यू पाईक समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे। जयंत बारला ने घायलों के इलाज का जायजा लिया। सत्यनारायण सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से रांची स्थित रिम्स भेजा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2G3FHNn , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder