{content: रांची| राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का लोकसभा निर्वाचन-2019 में लोगों की भागीदारी तय करने पर विशेष जोर है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में करीब 3.75 लाख वाेटराें ने आवेदन दिए हैं। आवेदनों का निश्चित समय पर निष्पादन हो, इसका ध्यान सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी रखेंगे, ताकि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने साेमवार काे वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे, और डॉ मनीष रंजन भी माैजूद थे। खियांग्ते ने बताया कि राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों को आमसभा, रैली और हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर सुविधा एप के माध्यम से आवेदन देना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UpczKk , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder