Bu Blogda Ara

7 Nisan 2019 Pazar

ठाकुरगांव| पुलिस ने शनिवार की रात बिजली तार चोर बबलू

{content: ठाकुरगांव| पुलिस ने शनिवार की रात बिजली तार चोर बबलू खान (26) को रंगेहाथ पकड़ा। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नगड़ु गांव में अज्ञात चोरों के द्वारा बिजली तार काटने की गुप्त सूचना शनिवार रात में थाना प्रभारी लालजी यादव को मिली। सूचना मिलने के बाद तत्काल एक टीम का गठन कर रात में करीब 2 बजे थाना क्षेत्र के नगड़ु गांव पहुंचे। पुलिस को देखकर तार काट रहे चोर भाग खड़े हुए। भागने के दौरान थाना क्षेत्र के आरिद निवासी बबलू खान को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा और मौके पर से तार काटने वाला कैंची के अलावा तीन बंडल काटा हुआ तार जब्त किया। बबलू से मिली जानकारी के बाद उमेडंडा गांव में छुपाकर रखे गए बोलेरो मैक्सी ट्रक को जब्त किया। यह गाड़ी पीटीपीएस पतरातू के सोनी खान का है और वह इनके द्वारा काटे गए तार को मोटी कीमत पर ले लेता है। बबलू खान ने पुलिस को बताया कि मेरे साथ इचापीड़ी निवासी रेयाज खान, उमेडंडा निवासी अमजद अंसारी, अशरफ अंसारी, वसीम अंसारी, लालू अंसारी, लोदेमबेड़ा निवासी सुनील के अलावा बारूबेड़ा के छह लोग बुढ़मू थाना क्षेत्र के हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UlRXCT , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive