Bu Blogda Ara

7 Nisan 2019 Pazar

रातू में कई जगह तोरण द्वार बने

{content: रातू | प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर प्रशासन सहित सरहुल पूजा समिति रातू द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कई जगहों पर तोरण द्वार बनाए गए है।सोमवार को रातू बडकाटोली में पूजा अर्चना के बाद सरहुल की शोभायात्रा की शुरूआत होगी। शोभायात्रा में एक विशेष टीम द्वारा शराबियों पर भी नजर बनाए रखी जाएगी।

समिति के अध्यक्ष जिप अमर उरांव ने बताया कि शोभायात्रा में लोकगीतों पर आदिवासी समाज की युवतियां अपने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर,ढोल नगाड़ों की आवाज में लाल पाड साड़ी में थिरकते नजर आएंगी। वहीं युवा भी अपने पारंपरिक परिधान में नजर आएंगे। शोभायात्रा में मुख्य रूप से हटिया विधायक नवीन जायसवाल,शोभा यादव, सीमा शर्मा, सुबोधकांत सहाय, अजय नाथ शाहदेव,पीएन शाहदेव, संजय सेठ, सुभाष मुंडा, प्रमुख सुरेश मुंडा, उपप्रमुख महमूद अंसारी, जिप आलोक उरांव सहित कई गणमान्य लोग शोभायात्रा की शोभा बढाएगें।सरहुल शोभायात्रा का स्वागत सबसे पहले तालाब टोंगरी में होगा।यहां से शोभायात्रा आगे बढेग़ी फिर इसका स्वागत काठीटांड़ चौक,प्रखंड मुख्यालय,पावर सब स्टेशन में किया जाएगा। पेयजल के साथ गुड़ चना का भी वितरण होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2FWxFFL , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive