Bu Blogda Ara

5 Nisan 2019 Cuma

समस्तीपुर में दुष्कर्म कर किशाेरी को जिंदा जलाया, झाड़ी में मिला शव, गांव में तनाव

{content: भास्कर न्यूज | समस्तीपुर/सिंघिया

जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने एक किशोरी से दुष्कर्म कर उसे हरदिया गाछी में जिंदा जला दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान शव उठाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण पहले बदमाशों को गिरफ्तार करने फिर शव उठाने की बात कर रहे थे। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए पुलिस पीछे हट गई। बाद में गांव के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से करीब दो घंटे बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।

उधर, रोसड़ा के डीएसपी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि हरदिया गाछी में अधजली किशोरी का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। किशोरी को जलाए जाने से पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया गया है अथवा नहीं इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद होगी। इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा जा सकता। घटना में शामिल बदमाशों की जल्द पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। जानकारी अनुसार सातवें वर्ग की छात्रा सुबह परिवार के लोगों के साथ हरदिया गाछी में घर बनाने के लिए काटे गए पेड़ की लकड़ियां चुन रही थी। लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर पर लकड़ी भर जाने के कारण उसके परिवार वाले उसे चौर में ही छोड़ लकड़ी घर पर उतारने के लिए चले आए। कुछ देर बाद जब घर के सदस्य वापस चौर लौटे तो किशोरी मौके पर नहीं थी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोज बीन शुरू की। लोगों ने बताया कि हरदिया चौर काफी घना है। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ों के बीच गढ्‌ढे में किशोरी का जला हुआ शव देखा गया। आसपास काफी मात्रा में पेड़ का पत्ता भी जल रहा था। लोगों को शक है कि चौर में अकेली लड़की को देख बदमाशों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया व मामला खुल न जाए इसलिए उसकी हत्या कर शव को पेड़ के पत्तों के बीच रख कर जला दिया। लोगों ने बताया कि संभव है कि किशोरी ने घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पहचान लिया होगा।



संभव है बदमाश गांव का ही रहने वाला हो। इसलिए दुष्कर्म के बाद किशोरी को जला दिया गया, ताकि उसकी पहचान नहीं हो पाए। लोगों का कहना था कि घटना की सूचना करीब 11 बजे ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। बावजूद पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इससे पुलिस को देख लोगों का आक्रोश भड़क गया। पुलिस शव को जब्त करना चाह रही थी तो लोगों ने इसका विरोध किया।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़, जांच करने पहंुचे पुलिस के अधिकारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tamar News - kishcheri burnt alive in samastipur burnt in bush stressed in village
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2I1UwDm , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive