{content: रांची | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष इंदू पराशर की अध्यक्षता में हुई। इसमें राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा हुई। संगठन को मजबूत बनाने और प्रत्येक माह बैठक करने का निर्णय लिया गया। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को बूथ तक लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कृष्णा देवी ने कहा कि जब तक महिलाएं राजनीति में अपनी भागीदारी नहीं बढ़ाएंगी, बदलाव नहीं दिखेगा। महिलाओं को बूथ तक लाने के लिए महासभा जागरूक करेगा। सदस्यों ने चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर पर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। मौैके पर बरखा सिन्हा, कविता, माया वर्मा, प्रीति सिंह, प्रो. प्रिया, पल्लवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2uQR71F , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder