{content: सिल्ली राधिका मैदान में सोमवार को रांची लोक सभा भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष साधु चरण महतो ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय सेठ ने कहा कि पूरे देश में मोदी की लहर। मोदी की हाथों ही जनता और देश सुरक्षित है। मैंने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को सेवा दी एवं जनता के साथ रहा। पार्टी ने एक बूथ अध्यक्ष को पार्टी प्रत्यासी बना कर एक साधारण कार्यकर्ता को मान सम्मान देने का काम किया है। विपक्षी ताकतों द्वारा देश के बिखराव की अंतरराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है। जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी बनने के लिए मैं सोचा भी ना था ना हीं प्रयास किया था पार्टी ने मुझे योग्य समझा है इस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा, जिसमें आप सभी की सहयोग एवं भागीदारी का मुझे अपेक्षा है।
वहीं संजय सेठ ने हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ मुरी में एक बैठक की एवं आगे की रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। सिल्ली आगमन पर उन्होंने शहीद रघुनाथ महतो, दलगोविंद प्रसाद, शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, रांची लोकसभा संयोजक सह आरआरडीए के अध्यक्ष परमा सिंह, सुशील अग्रवाल, महावीर प्रजापति, राजकुमार महतो, नेहरू महतो, सुधीर साहू, अरविंद कुमार साहू, महावीर महतो, सुधीर सोनार, प्रकाश चंद्र कर्मकार, बसंत महतो, सुधीर सोनार, भागवत सोनार, भरत विश्वकर्मा समेत सिल्ली, राहे सोनाहातू के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन राहे मंडल अध्यक्ष राज किशोर मेहता व धन्यवाद ओबीसी मोर्चा के धीरज महतो ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2P1gXcr , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder