Bu Blogda Ara

8 Nisan 2019 Pazartesi

पतरातू : सुशील श्रीवास्तव गिरोह के 3 अपराधी देसी पिस्टल के साथ पकड़े गए

{content: सुशील श्रीवास्तव गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। श्रीवास्तव गिरोह के तीन सदस्य मो. निसार अंसारी गिद्दी, पिंकू झा उर्फ शैलेंद्र झा रिवरसाइड भुरकुंडा और सत्यनारायण यादव उर्फ बहादुर कुजू निवासी को गिरफ्तार किया गया है। इन पर भुरकुंडा थाना कांड संख्या 404/2018 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज था। ये सभी पतरातू समेत कोयलांचल क्षेत्र में सुशील श्रीवास्तव गिरोह के अमन श्रीवास्तव के इशारे पर रंगदारी वसूली किया करते थे। इस संबंध में पतरातू एसडपीओ प्रकाशचंद्र महतो ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि श्रीवास्तव गिरोह के शूटर मुकेश सिंह, रिंकू सिंह, निसार अंसारी और पिंकू झा रंगदारी वसूली किया करते थे। इनमें से निसार अंसारी और पिंकू झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुकेश और रिंकू सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इनके एक अन्य सदस्य सत्यनारायण को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 7.65 बोर का एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि जब्त हथियार और गोली शूटर मुकेश सिंह ने उपलब्ध कराया था। इस मामले को लेकर थाना कांड संख्या 91/2019 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इन लोगांे की गिरफ्तारी से आपराधिक गतिविधि में अंकुश लगेगी। मौके पर इंस्पेक्टर विद्याशंकर और अभियान में शामिल भुरकुंडा थाना प्रभारी गुलशन भेंगरा, सअनि परीक्षित महतो, दिनेश सिंह शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ratu News - patratu three criminals of sushil shrivastav gang were caught with domestic pistol
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2I9M58Z , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive