Bu Blogda Ara

7 Nisan 2019 Pazar

भुवनेश्वर राजधानी एक्स. का चिकन खाकर 7 बाेगियाें के 50 यात्री बीमार

{content:

रांची/बाेकाराे/जमशेदपुर. नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार रात पैंट्रीकार का चिकन खाने के बाद 50 से ज्यादा यात्री बीमार हाे गए। उल्टी दस्त और पेट दर्द शुरू हाे गया। एक यात्री सत्यप्रकाश ने रेलमंत्री काे ट्वीट किया ताे गाेमाे स्टेशन पर यात्रियाें का इलाज शुरू हुआ। यहां करीब 25 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। हालांकि रेलवे ने 20 यात्रियाें के ही बीमार हाेने की पुष्टि की है।

सेंपल जांच के लिए भेजा गया
आईआरसीटीसी के ग्रुप जनरल मैनेजर देवाशीष चंद्रा ने कहा कि ट्रेन में जिसने भी चिकन खाया, सभी बीमार हाे गए। चिकन और अन्य खाद्य पदार्थाें का सेंपल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं रांची रेल डिवीजन के चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. बीके सेठी ने कहा कि मुरी स्टेशन पर 5 एंबुलेंस और डाॅक्टराें की टीम काे तैनात कर दिया गया था। बाेकाराे से ही उनका इलाज चल रहा था। लेकिन उन्हें कुछ और दवाओं की जरूरत थी। यहां से डाॅक्टराें की टीम ट्रेन में इलाज करते गई।

यात्री बाेले-खाने से आ रही थी बदबू
ट्रेन में सवार भुवनेश्वर के नीरज कुमार ने कहा-कानपुर में हमें खाने में चिकन दिया गया। पैकेट खाेलते ही उससे बदबू आ रही थी। कई लाेगाें ने खाने से इनकार कर दिया, जबकि कुछ लाेगाें ने खाना खा लिया। रात 12 बजे के बाद यात्रियाें की तबीयत बिगड़ने लगी।

बीमार यात्रियों का इलाज करते डॉक्टर और कोच में लगी भीड़।

रेलवे ने जारी की प्रभावित यात्रियों की सूची
काेच नंबर बी-3 : अस्मिता राउत, प्रेमा देवी, उमाशंकर साहू, अंशु मंगराज व साेनाक्षी।
बी-4 : ऋषि कटारिया।
बी-1 : प्रतीक्षा, प्रत्युष।
बी-7 : कृष।
बी-8 : रविंद्र यादव, एम परिधि, अनुराग राज।
बी-9 : हरिशंकर सिंह।
बी-10 : आलम बी।
बी-11 : हरजीत काैर, प्रत्युष कुमार, एके पूर्ति, पीके मंगराज।
बी-5 : सावित्री। इनकी बाेकाराे में जांच की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीमार यात्रियों के परिजनों ने स्टेशन पर किया हंगामा।
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2IlFWWS , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive