रांची. 8 अप्रैल को रांची के विभिन्न क्षेत्रों से सरहुल शोभायात्रा निकलेगी। इसे देखते हुए दिन के 2 या 3 बजे से रांची के विभिन्न बिजली सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रांची अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार के अनुसार, चूंकि जुलूस में बड़ी-बड़ी झांकियां एवं बड़े-बड़े साउंड सिस्टम शामिल किए जाते हैं, इस कारण जुलूस वापसी तक बिजली बंद रहेगा। स्थानीय थाना क्लीयरेंस के बाद संबंधित क्षेत्रों की बिजली बहाल की जाएगी।
झांकियों में जल, जंगल और जमीन की रक्षा का दिखेगा संकल्प
विभिन्न समिति द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी, जिसमें हरमू, अरगोड़ा, पीपर टोली, मधुकम, डिबडीह व लोवाडीह सरना समिति समेत सरना आदिवासी लोहरा समाज शामिल हैं। झांकियों में आदिवासियों की परंपरा, वस्त्र और आभूषण को प्रदर्शित किया जाएगा। जल, जंगल व जमीन की रक्षा का संकल्प दिखेगा। झांकियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश 5001, 3001 और 2501 रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। आकर्षक जुलूस को भी सम्मानित किया जाएगा।
विभिन्न जगहों पर ड्राॅप गेट बनाया गया
वहीं, सरहुल काे लेकर राजधानी में सेामवार काे ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दिन के 1 बजे से जुलूस की समाप्ति तक एमजी रोड में हर प्रकार की गाड़ियों के प्रवेश पर राेक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। जुलूस के दाैरान ट्रैफिक व्यवस्था में किसी प्रकार की काेई परेशानी ना हाे, इसके लिए शहर के विभिन्न जगहों पर ड्राॅप गेट बनाया गया है। ट्रैफिक थानेदारों काे आदेश दिया गया है कि किसी भी हाल में गाड़ियां ड्राॅप गेट से आगे ना जाए।
देर रात से ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर राेक
ट्रैफिक व्यवस्था काे ध्यान में रखते हुए रविवार देर रात से ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर राेक है। ट्रैफिक एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने भारी वाहनों काे वैकल्पिक मार्ग अपनाते हुए रिंग राेड से गंतव्य स्थान तक जाने का आदेश दिया है।
ट्रैफिक रूट में बदलाव: इन जगहों पर लगा ड्रॉप गेट
- कचहरी चौक
- कमिश्नर चौक
- आयुक्त कार्यालय के पास
- शहीद चौक
- अल्बर्ट एक्का चाैक
- सर्जना चौक
- विष्णु सिनेमा मार्ग
- थड़पखना चाैक
- टैक्सी स्टैंड से पश्चिम अपर बाजार वाले मार्ग पर
- चर्च रोड में काली मंदिर जाने वाले रास्ते पर
- रतन पीपी के पास
- वूल हाउस के पास
- सुजाता चौक से पीपी कंपाउंड जाने वाले रास्ते पर
- राजेंद्र चौक के समीप हाईकोर्ट जाने वाले रास्ते पर
- तिलता चाैक
- नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी के पास
- ओरमांझी-बाेड़ेया राेड पर
- तुपुदाना रिंग राेड पर
- सदाबहार चाैक पर
- कटहल माेड़ पर
- बूटी माेड़
- खेलगांव माेड़
- दलादली चाैक पर
सरहुल शोभायात्रा शुरू होने से समाप्ति तक इन रूट पर नहीं चलेंगी गाड़ियां
1. एसएसपी आवास चौक से रेडियम चौक, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, काली मंदिर चौक, सुजाता चौक, मुंडा चौक से सिरम टोली सरना स्थल तक किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा।
2. कचहरी स्थित एसबीआई के पास से पूरब रेडियम चौक तक सभी प्रकार की दो पहिया वाहन से लेकर बड़ी गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा।
4. कांटा टोली से बहु बाजार की ओर जाने वाली वाहनों का परिचालन बहु बाजार तक ही होगा। वहां से चुटिया थाना मार्ग से हाेते हुए स्टेशन और उससे आगे तक जा सकेंगे।
5. बहु बाजार से मुंडा चौक सिरमटोली सरना स्थल तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। पुख्ता सुरक्षा भी रहेगी।
3. राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज और सुजाता चौक की ओर अाने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। यहां फोर्स रहेंगे।
आज होगी बारिश की भविष्यवाणी
सरहुल पूर्व संध्या पर रविवार को मुख्य पूजा स्थल हातमा में मुख्य पाहन जगलाल ने घड़े में जल भराई की। 8 अप्रैल को पूजा के दौरान घड़े का पानी को देखकर आदिवासी परंपरा के अनुसार इस वर्ष बारिश की भविष्यवाणी करेंगे। इन सरना स्थलों पर पूजा के बाद शोभायात्रा और झांकियां नगर भ्रमण के लिए निकलेंगी। सभी एमजी रोड होते हुए मुख्य मुख्य सरना स्थल सिरम टोली जाकर संपन्न होगी। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने शोभायात्रा के लिए रूट के निर्देश जारी किए हैं।
कई निर्देश जारी किए
केंद्रीय सरना समिति फूलंचद गुट ने सरहुल पूजा को लेकर कई निर्देश जारी किए। महिलाओं से लाल पाड़ साड़ी और पुरुषों को धोती-गंजी में शामिल होने को कहा गया है। आधुनिक फिल्मी गीतों का इस्तेमाल न होगा। समिति ने सभी से समिति के पदाधिकारियों को विपरित परिस्थिति में संपर्क करने की अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Ke6MT7 , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder