{content: भास्कर न्यूज | ठेठईटांगर/सिमडेगा
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कोनमेंजरा में गुरुवार की रात अज्ञात लोगाें ने आसित मालाकार नामक आरएमपी डाक्टर की ईंट से कूचकर तथा लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। 47 वर्षीय आसित मालाकार बंगाल के निवासी थे तथा कोनमेंजरा में झापा नेता ललन प्रसाद के घर में किराए में रहकर लोगों का उपचार करते थे।
बताया गया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे गांव का कोई व्यक्ति उन्हें मरीज के इलाज के लिए बुलाकर ले गया था। वे अपनी मोपेड पर गए थे। सुबह में उनका शव आंगनबाड़ी के पीछे पड़ा देखा गया। घटना के मामले में मृतक के साढू नृपेंद्रनाथ राय ने अज्ञात लाेगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतक की प|ी नीलिमा मालाकार बंगाल स्थित घर गई हुई हैं। मृतक का गांव पश्चिम बंगाल के टिहटो थाना क्षेत्र स्थित सिटका ग्राम बताया गया है। इधर मामले में एसडीपीओ राजकिशोर ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने के बाद कहा कि पुलिस दो बिंदुओं पर छानबीन कर रही है । इसमें एक बिंदू व्यवसायिक प्रतिशोध हो सकता है।
साथ ही मृतक का एक घर में आना जाना भी घटना के पीछे एक कारण हो सकता है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस जल्द ही हत्यारों तक पहुंच जाएगी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह, पीसीआर इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद महतो, ठेठईटांगर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार आदि शामिल थे।
आरएमपी डाक्टर मालाकार के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। उनके शव पर ईंट से चोट किए जाने तथा चेहरे पर गंभीर घाव हैं। आंख भी फूटी हुई है। घटनास्थल से मिली लाठी में कील लगी हुई है । इससे यह पता चल रहा है कि हत्यारों ने कील वाली लाठी से आरएमपी डॉक्टर की पिटाई की होगी।
गुमला के पालकोट रोड में युवक को पत्थर से कूचकर मारा, फिर शव जलाया
गुमला | पुलिस प्रशासन के क्राइम फ्री जिले के दावों के बीच नए एसपी व थानेदार को गुमला में खुली चुनौती दी गई है। यहां शहर के पालकोट रोड स्थित शक्ति मंदिर के बगल में गुरुवार की रात 11 बजे बेखौफ अपराधियों ने 32 वर्षीय युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद आसपास पेड़ के गिरे पत्ते व अन्य कूड़ों-कचरों के माध्यम से शव को जला दिया, जिससे शव का अधिकांश हिस्सा पूरी तरह से जल गया है। चेहरा भी बुरी तरह झुलसने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रात में ही पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
धालभूमगढ़ : शराबी पति को छोड़ दामाद के घर रहना चाहती थी प|ी, पति ने पीटकर मार डाला
धालभूमगढ़ | धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के रावताड़ा गांव में गुरुवार देर रात पति ने प|ी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पति-प|ी के आपसी कलह के बाद पति सुधीर कसारी (52) ने प|ी चंपू कसारी उर्फ राम प्यारी कसारी (45) की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। मृतका के पुत्र के बयान पर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतका के पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब के नशे में अक्सर मां से झगड़ा करते थे। मां इस वजह से पिता के साथ नहीं रहना चाहती थी। वह दामाद के घर शांति से रहना चाहती थी।
भदानीनगर : आठ दिनों से लापता सीसीएल कर्मी का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका
भदानीनगर| पिछले आठ दिनों से लापता सीसीएल कर्मी मनोज भुइयां (35 वर्ष) का शव शुक्रवार को भदानीनगर ओपी क्षेत्र के कुरसे पंचायत के पिंडरा पहाड़ पर भेलवा पेड़ से लटका मिला। शुक्रवार को ग्रामीण जब मवेशियों को जंगल ले जा रहे थे, तब उन्हें जंगल से काफी दुर्गंध आ रही थी। जब लोग पहाड़ पर चढ़े तो भेलवा पेड़ पर लटके शव को देखा। शव को देखकर लगता है कि उसकी हत्या कर उसे पेड़ पर रस्सी से लटकाकर की ई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस जांच में जुट गई। मनोज भुइयां जवाहर नगर पंचायत भुरकुंडा भुइयां टोला ऊपर धौड़ा का रहने वाला था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2UfqWwH , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder