Bu Blogda Ara

1 Mart 2019 Cuma

बस ने ठोंका, वृद्ध बाइक चालक रोड पर गिरे, हेलमेट से बची जान

{content: भास्कर न्यूज | तोरपा

कहते हैं हादसे बताकर नहीं आते। कभी भी कहीं भी हादसा हो सकता है। दो पहिया वाहन चलाने के दौरान आप सही भी है तो सामने वाले की गलती से हादसा हो सकता है। इसलिए सरकार ने दो पहिया वाहन चलाने और पीछे बैठने वालों के लिए आईएसआई प्रमाणित हेलमेट पहनना अनिवार्य किया है। हेलमेट हादसा तो नहीं रोक सकता, लेकिन हेलमेट पहनने से हादसा में होने वाली मौत की संख्या जरूर कम होती है। क्योंकि सिर को काफी हद तक सुरक्षित रखता है।

ऐसी ही घटना शुक्रवार को तोरपा में हुई। तोरपा बस स्टैंड के पास एक दुर्घटना में इलियाजर तोपनो (65 वर्ष) नामक व्यक्ति हेलमेट पहनने की वजह से बच गया। इलियाजर अपने बाजार से खरीदारी कर मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर (जेएच 23 ए 3069) से अपने घर रनिया लौट रहे थे। इस दौरान मुख्य पथ पर खड़े ऑटो की वजह से सड़क जाम हो गई। ऑटो से पास लेकर जैसे ही वे आगे बढ़े, तभी पीछे से आ रही एक यात्री बस ने इलियाजर को ठोकर मार दी। जोरदार टक्कर से वह बाइक से उछल कर दूर जा गिरे। लेकिन हेलमेट पहने होने की वजह से उनके सिर में कोई चोट नहीं आई।

भास्कर इनिशिएटिव

हादसे बताकर नहीं आते...

हेलमेट पहनकर चलिए

इलियाजर बोले- हेलमेट नहीं होता तो आज हम भी न होते

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलियाजर तोपनो को रेफरल अस्पताल लेकर गए। वहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। अस्पताल के छुट्टी मिलने के बाद इलियाजर काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि आज हेलमेट न होता, तो हम भी नहीं होते। क्योंकि रोड पर गिरने के बाद जमीन से सिर जोरदार तरीके से टकराया था। हेलमेट की वजह से सिर में चोट नहीं लगी, इसलिए वे बच गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Torpa News - the bus fell on the steep old bike driver road survived the helmet
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2EFCaFs , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive