{content: सिल्ली | सिल्ली प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाम में आगामी 4 एवं 5 मार्च को दो दिवसीय शहीद निर्मल महतो झारखंड मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अमित कुमार महतो उपस्थित रहेंगे। मेला में मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम, छउ नृत्य एवं मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता आदि होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कमिटी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक रामपदो महतो एवं दशरथ महतो, अध्यक्ष रविंद्र नाथ मुंडा, उपाध्यक्ष राधिका महतो, सचिव प्रवीण कुमार, उपसचिव मनसा राम महतो, कोषाध्यक्ष अजित कुमार महतो तथा कार्यकारी सदस्यों में आसाराम महतो, भृगुराम महतो, लक्ष्मण महतो, सुबोध मुंडा, तपन मोदक, ठाकुर दास महतो आदि को चुना गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Vv8eBg , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder