रांची. लोकसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अंतर्गत पद्मश्री सिमोन उरांव और प्रियंका केरकेट्टा को डिस्ट्रिक्ट आईकॉन बनाया गया है। डिस्ट्रिक्ट आईकॉन चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया में उनकी सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में पहल करेंगे। डिस्ट्रिक्ट आईकॉन बनने के बाद पद्मश्री सिमोन उरांव और एथलीट प्रियंका केरकेट्टा से रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने मुलाकात की और इन्हें सम्मानित किया।
गांव के लोगों से वोट करने की अपील की
डिस्ट्रिक्ट आईकॉन बनाए जाने के बाद पद्मश्री सिमोन उरांव ने गांव के लोगों से भारी मात्रा में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं का वोट करना जरूरी है। वहीं एथलीट प्रियंका केरकेट्टा ने कहा कि जितने युवा हैं, उन्हें वोटिंग के प्रति जागरूक करना है। सभी से अनुरोध करती हूं कि रांची लोकसभा क्षेत्र में होने वाले 6 मई को चुनाव के दिन वोट देने जरुर जाएं और अपनी पसंद की सरकार बनाएं। आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर मतदान के लिए रांची जिले के डिस्ट्रिक्ट आइकॉन के रूप में रांची जिला प्रशासन ने पद्मश्री सिमोन उरांव और प्रियंका केरकेट्टा का चयन किया है। दोनों डिस्ट्रिक्ट आईकॉन को डीसी राय महिमापत रे ने अपने कार्यालय में प्रमाण पत्र दिया।
वोटिंग के अपील करने वाले पोस्टर बैनर लगाए जाएंगे
रांची के दोनों डिस्ट्रिक्ट आईकॉन के बैनर और पोस्टर पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर लगाए जाएंगे। इन पोस्टर और बैनरों के जरिए डिस्ट्रिक्ट आईकॉन लोगों से भारी मात्रा में मतदान की अपील करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2V1gqJM , author: Dainik Bhaskar , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder