{content: आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर शनिवार एवं आगामी 3 मार्च को प्रत्येक मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजन कर मतदान सूची में निबंधन हेतु दावा आपत्ति आवेदन पत्र प्राप्त किया जाएगा।
उक्त दोनों तिथियों को बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्र पर आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त निर्देश बीडीओ उदय कुमार ने देते हुए कहा कि जिला और प्रखंड के निरीक्षक दल इसकी निगरानी करेंगे ताकि कोई भी केंद्र बंद ना रहे और मतदाता अपनी निबंधन करा सके।
वहीं उन्होंने मतदाता निबंधन हेतु लोगों को आय प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र साथ लाने की अपील की है। यह भी कहा कि मतदान आपका मौलिक अधिकार है, भयमुक्त होकर मतदान अवश्य करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2VvbAV2 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder