Bu Blogda Ara

1 Mart 2019 Cuma

बिजली पर सब्सिडी की नई दर तय, ग्रामीण उपभोक्ताओं को 10 पैसे, शहरी को 25 पैसे अधिक देने होंगे

{content:

रांची.झारखंड में बिजली की नई दर घोषित होने के अगले दिन शुक्रवार को राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में सब्सिडी की नई दर घोषित कर दी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओंको 10 पैसे व शहरी ग्रामीण उपभोक्ताओंपर 25 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सब्सिडी की नई दर 1 अप्रैल से प्रभावी होगी। पहले की तरह ही सब्सिडी की राशि बिल में समायोजित की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2019-20 में सब्सिडी पर करीब 1350 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

शहरी कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को कोई सब्सिडी नहीं

कैबिनेट के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, ऊर्जा सचिव वंदना डाडेल और जेवीएनएल के एमडी राहुल पुरवार ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक बिजली में रेलवे, एमईएस व डिम्ड लाइसेंस प्राप्त उपभोक्ताओं को 5.50 रुपए प्रति केवीए और फिक्स्ड चार्ज 350 रुपए प्रति केवीए प्रति माह भुगतान करना होगा। पुरवार ने बताया कि शहरी कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को कोई सब्सिडी नहीं दी गई है।

123

नियामक आयोग ने गुरुवार को घोषित की थी नई दर

नियामक आयोग ने गुरुवार को नई दर घोषित की थी। इसमें ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 4.75 रु. से बढ़ाकर 5.75 रु. प्रति यूनिट कर दी थी। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर 75 पैसे बढ़ाकर 5.50 से 6.25 रु. कर दी गई थी। निगम ने आयोग के समक्ष शहरी घरेलू उपभोक्ताओंका बिजली बिल 6 रु. प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2BXybCs , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive