{content: साइबर अपराधियों ने पीपी कंपाउंड में रहने वाली ईशा सिंह से 6383 रुपए की ठगी कर ली है। इस संबंध में ईशा सिंह ने लोअर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उन्हें एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने छह किलो ड्राइ फ्रूट्स डिलिवरी की बात की। फिर उनसे पेमेंट के लिए उनका पहले पेटीएम का डिटेल लिया। इसके बाद एटीएम का नंबर ले लिया। ईशा सिंह को उसने समझाया कि वह लैपटॉप से पेमेंट कर रहा है। अचानक पेमेंट फंस गया है इसलिए उनके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर गया होगा, जिसे वे दे। जैसे ही ईशा सिंह ने उसे ओटीपी नंबर बताया उनके खाते से पैसे कट गए। ईशा सिंह ने उस फोन नंबर पर दोबारा कई बार फोन किया। लेकिन वह नंबर आउट ऑफ रिच मिला। पुलिस मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर वाले साइबर अपराधी की खोजबीन कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2y4YeF0 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder