{content: रांची | दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में कोर्ट में गवाही देने के लिए आईओ संजय कुमार 4 महीने से सीबीआई कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं। स्पेशल जज एसके पांडे की अदालत ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए नाराजगी जताई। साथ ही डीजीपी और एसएसपी को पत्र लिख आदेश दिया है कि 11 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में आईओ को हाजिर होकर गवाही देने का निर्देश दें। गवाही नहीं होने से सुनवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। यह मामला नामकुम थाना क्षेत्र से जुड़ा है। आरोप है कि एक स्कूल टीचर ने नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देते हुए यौन शोषण किया। कई बार गर्भपात भी कराया। 6 नवंबर 2016 को पीड़िता ने मामला दर्ज कराया था। अब तक पांच गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अब सिर्फ आईओ की गवाही होनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2y4CrgI , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder