Bu Blogda Ara

1 Ekim 2018 Pazartesi

डीएवी के बच्चों ने कराटे में जीते दो गोल्ड व एक रजत

{content: बेड़ो। रांची जिला कराटे के चेयरमैन राजेश सिंह के द्वारा संगम गार्डन मोरहाबादी में आयोजित प्रतियोगिता में डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बेड़ो के 14 बच्चों ने विभिन्न वर्गों से कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। जहां विद्यालय के छात्र राजेंद्र उरांव व नीतेश गोप ने गोल्ड मेडल जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं विवेक मुंडा ने रजत पदक जीता। छात्रों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्कूल के निदेशक कैलाश कुमार, कराटे ट्रेनर शिवनंदन राम, शिक्षको में पंकज पांडेय व डेविड कुजूर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बिरदीडीह गांव में ट्रांसफार्मर का उद््घाटन

सोनाहातू। प्रखंड के बिरदीडीह गांव में जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। मौके पर मुंडा ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा विकास की राजनीति करती है। गांवों में बिजली, पानी और सड़क का होना जरूरी है। बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

पीएचडी की मांग को लेकर सभी परियोजनाओं में की गेट मीटिंग

पेड होली डे नहीं मिलती है तो सारे कर्मचारी सामूहिक अवकाश में भी रहेंगे।

भास्कर न्यूज । डकरा

विस्थापित मोर्चा और आरसीएमएस इंटक के नेतृत्व में सोमवार को एनके क्षेत्र के डकरा, केडीएच, रोहिणी, पुरनाडीह और चूरी में गेट मीटिंग किया। मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि दो अक्टूबर सभी परियोजनाओं में तथा ऑफिस में पूर्व की तरह पेड होली डे नहीं मिलती है तो सारे कर्मचारी सामूहिक अवकाश में भी रहेंगे। एनके प्रबंधन उत्पादन और आवश्यक कार्य का सलेक्शन लिस्ट निकल कर जो मजदूरों के बीच मनमुटाव करने का हथकंडा अपना रही है उसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। मजदूरों की चट्टानी एकता के बदौलत प्रबंधन को अपना निर्णय वापस लेने पर मजबूर होना पड़ेगा। विस्थापित नेता बहुरा मुंडा महेंद्र उरांव अमृत भोक्ता बीएन पांडेय, एसएन शाहदेव, डीपी सिंह, सुरेश साव , जेडएच खान, पजू महतो मुमताज अहमद, अशोक कुमार सिंह, अशोक लकड़ा, कमला मुंडा, बसंत कुमार, किशोर प्रधान, चंचल कुमार, उदय सिंह, अशोक तुरी, सूरज प्रसाद, संजीत सिंह, बसंत प्रसाद, चंदन कुमार, जगरनाथ गंझु, अमन कुमार ,दीप नारायण महतो ,आदि लोग मौजूद थे।

विवाह सेवा संस्थान में दर्जनों सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की

मुरी। विवाह सेवा संस्थान स्टेशन रोड बड़ा मुरी में सोमवार को दर्जनों नये लोगो ने संस्थान के कार्यों को देखते हुए सदस्यता ग्रहण की। ग्रहन करने वालों में मुख्यतः अधिवक्ता सतेंद्र प्रसाद, आशीष घोष, सुजीत कोईरी, सोहराय महतो, तेजनाथ महतो, गणेश महतो, निरंजन महतो, अभिमन्यु महतो आदि शामिल हैं। इन्हे संस्था के सचिव राजेश कोईरी ने गुलाब फूल देकर गर्मजोशी के साथ किया और अभी से ही तनम न धन लगाकर संस्था के कार्यों में हाथ बंटाने के लिए उत्प्रेरित भी किया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष अकलुराम महतो, सजल मुंडा, मोहित मौजूद थे।

कर्रा में स्वच्छता अभियान चलाया गया

कर्रा। सोमवार को सीएचसी कर्रा के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. मुशरफ जमाल ने कर्मियों के साथ मिलकर झाडू लगाया तथा स्वच्छ रहने के प्रति प्रेरित किया। कहा कि खुद स्वच्छ रहें ओर औरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

150 लाभुकों में स्वास्थ्य बीमा कार्ड का वितरण

भास्कर न्यूज । मैकलुस्कीगंज

आयुष्मान भारत अभियान के अंतर्गत मायापुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र कोनका में पंचायत की मुखिया पुष्पा खलखो व खलारी 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार साहू के द्वारा स्वास्थ्य बीमा कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान कोनका खास,गरतुआ टोला, सखुआ टांड़ गांव के लगभग 150 लाभुकों के बीच कार्ड का वितरण करते हुए दौरान उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार साहू ने कार्ड धारकों को इसके उपयोगिता के बारे मे बताते हुए कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य को गंभीर बीमारी होने पर पांच लाख रुपए तक का लाभ मिल सकेगा। मौके पर पंचायत समिति सीमा देवी,आंगन बाड़ी सेविका अंजलीना धान, स्वास्थ्य सहिया मैना देवी, सहिया तेतरी देवी सहित पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त क्रेन ऑपरेटर को दी गई विदाई

डकरा | केडीएच परियोजना से सेवानिवृत्त हुए सीनियर क्रेन ऑपरेटर सुखदेव सिंह के सम्मान में परियोजना कार्यालय में विदाई समारोह हुआ। परियोजना के मैनेजर एके तिवारी ने कहा कि सुखदेव सिंह कंपनी का कर्मठ और ईमानदार सकुशल कामगार के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कंपनी को 36 साल 23 दिन सेवा दी। सिंह को श्रीफल और शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मौके पर परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

शिक्षकों से सम्मान पाना गर्व की बात : मधुमिता

सिल्ली | आर्दश हाई स्कूल मुरी में 29 सितंबर को आयोजित समारोह में एशियाई गेम्स में रजत पदक विजेता तीरंदाज मधुमिता कुमारी को विद्यालय के शिक्षकों ने सम्मानित किया था। इस सम्मान से वह भाव-विह्वल है। ज्ञात हो कि मधुमिता की स्कूली शिक्षा आदर्श हाई स्कूल मुरी से ही हुई है। इस संबंध में मधुमिता ने कहा कि अपने ही विद्यालय में अपने शिक्षकों से सम्मान पाना गर्व की बात है। उन्होंने आगे और भी बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल समेत राज्य व देश का नाम रोशन करने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi - डीएवी के बच्चों ने कराटे में जीते दो गोल्ड व एक रजत
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NWAz4p , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive