{content: कांके| थाना क्षेत्र के सीआईपी काॅलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े चाय सप्लायर को झांसा देकर सामान उड़ाने की घटना घटी। पुरानी रांची निवासी सप्लायर मकबूल अंसारी प्रतिदिन की भांति सीआईपी और ब्लाॅक एरिया में चाय का पैकेट दुकानों में देने के लिए कांके चाैक की ओर से जा रहे थे। 10 बजकर 40 मिनट पर उनको दो बाइक सवार युवकों ने गेस्ट हाउस के समीप आवाज देकर रोका। उनसे कहा कि मजार परिसर में बैठे थाना प्रभारी उनको बुला रहे हैं। गाड़ी की चेकिंग हो रही है। वे उनसे जाकर मिल लें। एक युवक बाइक पर पीछे ही रुक गया। जबकि दूसरा हेलमेट पहने हुए मकबूल से बातें करता रहा। वह उसके झांसे में आ गए। तभी दूसरी बाइक से आए युवकों ने झाेले उड़ा लिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NWGsyf , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder