गिरीडीह. डुमरी थाना क्षेत्र स्थित पारसनाथ रेलवे स्टेशन से एटीएस की टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से बुधवार के अहले सुबह 6 लोगों को गिरफ्तार किया। ये 14 किलो अफीम लेकर ट्रेन से जाने की तैयारी में थे। इसी बीच गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर इन्हें धर-दबोचा गया। गिरफ्तार लोगों में तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।
पंजाब में सप्लाई करने की तैयारी में थे अफीम : पुलिस के अनुसार करीब 5 लाख रुपए कीमत की अफीम ये पंजाब के कई क्षेत्रों में सप्लाई करने की तैयारी में थे। गिरफ्तार लोगों में संजय कुमार दांगी, अनिल कुमार, संदीप कुमार, किरण देवी, आरती देवी और रीना देवी शामिल हैं। एटीएस की टीम इन्हें रांची लेकर आई है और पूछताछ कर रही है।
सभी चतरा के रहने वाले :अफीम को इन्होंने अपने पेट से बांध रखा था। एसडीपीओ नीरज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों का कहना है कि वो सभी चतरा से आए हैं और वहीं के रहने वाले पिंटू दांगी के लिए काम करते हैं। पुलिस ने इनके पास से 5 हजार रुपए नगदऔर आठ मोबाइल फोन बरामद किएहैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2EQCKlP , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder