रांची. कांग्रेस ने झारखंड में उम्मीदवाराें की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसके तहत खूंटी से कालीचरण मुंडा काे उम्मीदवार बनाया गया है जबकि धनबाद से क्रिकेटर और भाजपा के सांसद रहे कीर्ति आजाद काे टिकट दिया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह केंद्रीय चुनाव समिति के इंचार्ज मुकुल वासनिक ने साेमवार काे इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। कांग्रेस काे अब सिर्फ हजारीबाग के लिए उम्मीदवार घाेषित करना बाकी रह गया है।
कांग्रेस 7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
हजारीबाग के लिए कई नेता दाैड़ में हैं। संभावना है कि जल्द ही हजारीबाग के लिए उम्मीदवार की सूची जारी हाेगी। राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन का गठन किया गया है। इसमें झामुमाे, कांग्रेस, झाविमाे और राजद शामिल है। महागठबंधन में कांग्रेस के हिस्से 7, झामुमाे के हिस्से चार, झाविमाे के हिस्से दाे और राजद के हिस्से एक सीट आई है। हालांकि राजद ने चतरा से भी अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा है।

कालीचरण मुंडा तमाड़ से दाे बार रह चुके हैं विधायक
कालीचरण मुंडा तमाड़ से दाे बार विधायक रह चुके है। वह कांग्रेस के नेता अाैर अविभाजित बिहार में लंबे समय तक मंत्री अाैर क्षेत्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रहे टी मुची राय मुंडा के पुत्र हैं। काली चरण मुंडा राज्य के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के बड़े भाई हैं। कालीचरण मुंडा पिछली बार खूंटी से संसदीय चुनाव भी लड़े थे। उस चुनाव में उन्हें 1,47017 वाेट मिला था। उस चुनाव में एनाेस एक्का भी चुनाव मैदान में थे। उन्हें काली चरण से तीन हजार वाेट ज्यादा मिले थे।
कौन कहां से है प्रत्याशी
| लोकसभा सीट | भाजपा | महागठबंधन |
| रांची | संजय सेठ | सुबोधकांत सहाय(कांग्रेस) |
| धनबाद | पीएन सिंह | कीर्ति आजाद (कांग्रेस) |
| खूंटी | अर्जुन मुंडा | कालीचरण मुंडा (कांग्रेस) |
| चतरा | सुनील कुमार सिंह | मनोज यादव(कांग्रेस) |
| हजारीबाग | जयंत सिन्हा | घोषणा बाकी (कांग्रेस) |
| लोहरदगा | सुदर्शन भगत | सुखदेव भगत (कांग्रेस) |
| कोडरमा | अन्नपूर्णा देवी | बाबूलाल मरांडी(जेवीएम) |
| गोड्डा | निशिकांत दूबे | प्रदीप यादव(जेवीएम) |
| दुमका | सुनील सोरेन | शिबू सोरेन (जेएमएम) |
| जमशेदपुर | विद्युतवरण महतो | चंपई सोरेन (जेएमएम) |
| राजमहल | हेमलाल मुर्मू | विजय हांसदा (जेएमएम) |
| गिरिडीह | चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू) | जगरनाथ महतो (जेएमएम) |
| सिंहभूम | लक्ष्मण गिलुआ | गीता कोड़ा (कांग्रेस) |
| पलामू | विष्णु दयाल राम | घूरन राम (राजद) |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2X0KKVJ , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder