{content:
रांची | गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा संचालित गुरूनानक सेवक जत्थे द्वारा वैसाखी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय समागम की शनिवार की रात शुरुअात हुई। कृष्णा नगर कालोनी गुरुद्वारा में विशेष दिवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा की शीतल मुंजाल द्वारा सो सतगुर प्यारा मेरे नाल है...और डिठे सबै थाव नहीं तुढ जेहिआ... शबद गायन से हुई। उसके बाद गुरुद्वारा के हेड ग्रन्थी ज्ञानी जिवेंदर सिंह ने सिख पंथ के तीसरे गुरु श्री गुरु अमर दास महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए संगत को बताया कि सवायीये महले तीजे के भले अमरदास गुण तेरे, तेरी उपमा तोहि बनि आवै...अर्थात गुरु अमर दास सिख पंथ के एक महान प्रचारक थे। कीर्तन समागम में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्थे के रागी भाई जितेंदर सिंह अरोड़ा फरीदाबाद वाले ने गुरु अर्जुन देव महाराज द्वारा रचित शबद राग गौड़ी में राम रंग कदे उतर ना जाए,गुर पूरा जिस देह बुझाए....और राग मारू में तुढ जेवड ना साईआं, मै चारे कुंडा भालिया...के अलावा गुरु नानक देव द्वारा रचित शबद राग बिलावल में हर बिन जियरा रह ना साकै,खिन सतगुर बूझ बुझायी... गायन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आनंद साहिब के पाठ, अरदास और हुक्मनामे के साथ दीवान की रात 11.30 बजे समाप्ति हुई। मंच संचालन मनीष मिढ़ा ने किया और समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर चला। मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि कल रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक दीवान सजाया जाएगा और गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में गुरूनानक सेवक जत्थे द्वारा रिम्स के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।
दीवान में जयराम दास मिढ़ा, हरविंदर सिंह बेदी,रामकृष्ण मिढ़ा,द्वारका दास मुंजाल,हरगोविंद गिरधर,सूंदर दास मिढ़ा,मोहन लाल अरोड़ा,अमरजीत गिरधर,लेखराज अरोड़ा,अशोक गेरा,अर्जुन मिढ़ा,चरणजीत मुंजाल,अनूप गिरधर,हरीश मिढ़ा,मोहन काठपाल,सुरेश मिढ़ा,बिनोद सुखीजा,रमेश गिरधर,जीवन मिढ़ा,बसंत काठपाल,प्रेम मिढ़ा,लक्ष्मण अरोड़ा,पुरुषोत्तम सरदाना,महेश सुखीजा,इंदर मिढ़ा,रमेश पपनेजा,दीन दयाल काठपालिया,लक्ष्मण दास मिढ़ा,पवन खत्री,आशु मिढ़ा,प्रेम सुखीजा,वेद प्रकाश मिढ़ा,अशोक मुंजाल,सुभाष मिढ़ा,हरजीत बेदी,जितेंद्र मुंजाल,कमल अरोड़ा,सूरज झंडई,रौनक ग्रोवर,पीयूष मिढ़ा,छोटू सिंह,कशिश नागपाल,विशेष काठपाल,पीयूष थरेजा,उमेश मुंजाल,रमेश तेहरी,कमल मुंजाल,अमन डावरा,गौरव मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,ज्ञान मादन पोतरा,मनीष गिरधर,गीता कटारिया,बीबी प्रीतम कौर,बबली मिढ़ा,तीर्थी काठपालिया,बंसी मल्होत्रा,मंजीत कौर,मीना गिरधर,नीता मिढ़ा,इंदु पपनेजा,रेशमा गिरधर,उषा झंडई,बेबी मुंजाल,अमर मुंजाल,नीतू किंगर,ममता थरेजा समेत अन्य शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Ke3sYf , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder