Bu Blogda Ara

6 Nisan 2019 Cumartesi

लालू प्रसाद से नहीं मिल सके तेजस्वी, कहा- भाजपा के इशारे पर साजिश कर रहा प्रशासन

{content:

रांची. रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद से उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव को शनिवार को मुलाकात नहीं कर सके। शाम पांच बजे तक ही मुलाकात का समय था। शाम 5.50 बजे तेजस्वी यादव रिम्स पहुंचे। समय खत्म होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इससे नाराज तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर प्रशासन के लोग उन्हें अपने पिता से मिलने नहीं दे रहे।

मिलने की अनुमति जेल अधीक्षक दे सकते हैं

तेजस्वी ने कहा कि ऐसे महत्वपूर्ण समय में जब पिताजी बीमार हैं तो उनके बेटे को उनसे मिलने का समय दिया जाना चाहिए था। जेल प्रशासन आज 10 मिनट या फिर कल सुबह मिलने की अनुमति प्रदान कर सकता है। जेल मैनुअल में है कि परिवार या उसके किसी सदस्य को मिलने की अनुमति जेल अधीक्षक दे सकते हैं।

जानबूझकर हेलिकॉप्टर की अनुमति देने में देरी की गई
तेजस्वी यादव ने कहा कि शनिवार को पलामू में सभा थी। वे 12 बजे पलामू पहुंचे। लेकिन हेलीकॉप्टर की अनुमति सिर्फ एक बजे तक की ही दी गई। हेलीकॉप्टर वापस लौटकर रांची आ गया। जब उन लोगों ने एक्सटेंशन मांगा तो इसमें अनावश्यक देरी की गई। अनुमति देने में दो घंटे लगा दिए गए। इस वजह से देरी हुई। वे पलामू से ही जेल अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जेल अधीक्षक से संपर्क नहीं हो पा रहा।

सरकार को इसपर राजनीति नहीं करना चाहिए
तेजस्वी ने कहा कि हम हर शनिवार मिलने नहीं आते। महीने में एकाध बार ही वे या उनके परिवार के लोग आते हैं । ऐसे में जेल अधीक्षक मैनुअल के हिसाब से मिलने दे सकते थे। सरकार को इन सब चीजों को राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। जेल प्रशासन मिलने की अनुमति दे या ना दे, कम से कम हम से बात तो कर सकते हैं। बात करने में क्या परेशानी है। तेजस्वी ने कहा कि अब जेल प्रशासन भी क्या करें। उनको भी अपने आका की बात माननी पड़ती है। नहीं तो सीबीआई डायरेक्टर भी रातों-रात बदल दिए जाते हैं, ऐसे में जेल सुपरिंटेंडेंट क्या हैं।

लालू राबड़ी मोर्चा पर नहीं बोले
लालू राबड़ी मोर्चा के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसपर कोई बात नहीं करेंगे। वह आज अपने पिता को देखने आए हैं। वह सिर्फ इसी पर बात करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद के साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा। आज अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार जेल में भी मुझसे फोन पर बात किया करते थे। अब इस पर कहां कोई कार्रवाई हो रही है, कहां कोई छापा पड़ रहा है। लेकिन मेरे पिता के सेल में दिल्ली से छापा मारा जा रहा है। नीतीश कुमार को इस पर सफाई देना चाहिए कि जब अनंत सिंह जेल में थे तो उनसे क्यों बात करते थे। दूसरे पर आरोप लगाने चले हैं, खुद अपने गिरेबान में देखना चाहिए।

रिम्स में नहीं हो रहा इलाज
रिम्स के डॉक्टर कह रहे हैं कि दो सप्ताह से लालू प्रसाद का इको सिर्फ इसलिए नहीं हो पा रहा है कि उन्हें दूसरी बिल्डिंग में ले जाने के लिए सिक्योरिटी नहीं है। रिम्स में उन्हें इलाज के लिए रखा गया है। अगर इलाज ही नहीं हो रहा तो फिर क्या हो रहा है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वाले डरे हुए हैं। इसलिए ऐसा कर रहे हैं। अब जनता ही इनका फैसला करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मीडिया से बात करते तेजस्वी यादव।
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2uPdgNJ , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive