Bu Blogda Ara

7 Nisan 2019 Pazar

तेजस्वी यादव के हेलिकाॅप्टर उतरने में प्रशासन ने किया पक्षपात: गौतम सागर राणा

{content:

रांची. प्रदेश राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने पलामू प्रशासन पर तेजस्वी यादव के हेलिकॉप्टर उतरने को लेकर पक्षपात का आरोप लगाया है। राणा ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि पलामू जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से सुबह 11 से शाम के 4 बजे तक आवंटित करने की अनुमति मांगी थी। मगर आवदेन पर कहा कि तेजस्वी यादव के हेलिकाॅप्टर को उतारने की अनुमति नहीं दिया गया। क्योंकि हवाई अड्‌डा में मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतर रहा है। जबकि हवाई अड्‌डा बहुत ही बड़ा है। वहां एक से अधिक हेलिकॉप्टर आसानी से उतर सकता है।

सभा करने की अनुमति नहीं दी गई
उन्होंने कहा- स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी के अनुसार हाउसिंग कॉलाेनी आवंटन किया गया और यह कहा गया कि मात्र दो घंटे का ही समय हेलिकॉप्टर के आवागमन के लिए आवंटित किया जा सकता है। राणा ने कहा कि पलामू जिलाध्यक्ष ने हेलिकॉप्टर उतरने के समीप मैदान में सभा करने की अनुमति मांगी थी। मगर सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां सभा करने की अनुमति नहीं दी गई। जबकि वहीं हेलिकॉप्टर उतरने की अनुमति दी गई। लैंडिंग स्थल से सभा स्थल गांधी मैदान की दूरी 4 किमी भीड़ वाले रास्ते से गुजरती है। गाड़ी जाम में फंस गई। तय समय 12.15 तक सभा स्थल तक नहीं पहुंच पाए। इसलिए ही हेलिकॉप्टर उतरने का समय 4 बजे तक बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।

2 घंटे तक धूप में खड़ा रहना पड़ा
उन्होंने कहा- प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही 1 बजे पायलट द्वारा हेलिकॉप्टर उड़ाकर रांची लाया गया। क्योंकि लैंडिग स्थल पर 1 बजे के बाद देरी होने से आचार संहिता उल्लंघन का मामला हो जाता। हेलिकॉप्टर रांची से आने की प्रतिक्षा में तेजस्वी यादव को 2 घंटे तक धूप में खड़ा रहना पड़ा। विलंब से रांची पहुंचने के कारण लालू प्रसाद से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। यह सारा साजिश सरकार के इशारे पर की गई। राणा ने कहा कि जल्द ही एक दल राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलेगा एवं मामले की जांच की मांंग करेगा। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पांडेय, प्रवक्ता डाॅ. मनोज कुमार, आबिद अली, कैलाश यादव सहित कई उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रदेश राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने की प्रेसवार्ता।
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2D0Jpq0 , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive