{content: पंडरा अाेपी क्षेत्र स्थित बनहारा निवासी शशि भूषण तिर्की से फाेन कर दाे बार में एक लाख की ठगी करने के अाराेपी काे पुलिस ने शनिवार काे पिस्का माेड़ के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अाराेपी का नाम मुनाजीर अली है अाैर वह देवघर जिला स्थित साेनारायढारी थाना क्षेत्र के खिजूरिया का रहने वाला है। मुनाजीर के पास से पुलिस ने चेकबुक, पासबुक, विभिन्न बैंकाें का एटीएम कार्ड अाैर माेबाइल जब्त किया है। मालूम हाे कि पीड़ित शशि भूषण तिर्की काे अाराेपी फाेन कर ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर उसके अकाउंट से ठगी किया था। उसने फाेन पर अकांउट की जानकारी लेने के बाद दाे बार में एक लाख रुपया अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया था। शशि भूषण ने पंडरा अाेपी में प्राथमिकी दर्ज कराई था। अाराेपी ने ठगी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UFOIoU , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder