रांची. भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हमला बोला। राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, रांची लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय और हजारीबाग के कांग्रेस नेता प्रदीप प्रसाद का टीपीसी के रीजनल कमांडर नीरज गंझू उर्फ नीरज भगत से करीबी संबंध है।
दो बार सीसीए लग चुका है
टीपीसी का शार्प शूटर नीरज इन नेताओं से लगातार मिलता है। वह कांग्रेस दफ्तर के अलावा सुबोधकांत के घर पर भी आता-जाता है। सीपी सिंह ने नीरज गंझू के साथ इन नेताओं की फोटो कॉपी की हुई तस्वीर जारी की। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरनाली ग्रामवासी नीरज गंझू हत्या और लेवी वसूलने समेत कई संगीन अपराधों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ दो बार सीसीए लग चुका है। अभी हाल ही में यह जमानत पर जेल से बाहर आया है। सीपी सिंह ने कहा कि नीरज गंझू का हजारीबाग के शिवपुरी अंतर्गत करमा मोहल्ले में मकान है, जिसे एनआईए ने जब्त किया है। उसे हजारीबाग जिला के पेलावल थाना क्षेत्र से तीन लाख नकद के साथ गिरफ्तार किया गया था।
सिद्ध हुआ आरोप तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे गिलुवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ पर उग्रवादियों से संपर्क होने के लगे आरोप पर सीपी सिंह ने कहा कि अगर यह आरोप सिद्ध हो जाता है तो, लक्ष्मण गिलुवा राजनीति से संन्यास ले लेंगे। सीपी सिंह ने कहा कि गिलुआ की ओर से वे ऐसा अधिकारिक रूप से कह रहे हैं। सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक गणेश गंझू का का किसी भी उग्रवादी से न तो संबंध है और न ही वे उग्रवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2YTORV9 , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder