{content: जैक द्वारा मैट्रिक और इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 28 मार्च से हो रहा है। राज्य में 69 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर नियुक्त परीक्षकों में से अबतक कितने परीक्षकों ने योगदान नहीं दिया है। इसकी लिस्ट आरडीडीई और डीईओ से जैक ने तत्काल भेजने के लिए कहा है। जैक सेक्रेट्री महीप सिंह ने सभी आरडीडीई और डीईओ से कहा है कि मूल्यांकन कार्य की समीक्षा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा की जानी है। इसका उद्देश्य मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का परिणाम समय पर घोषित करना है। काउंसिल ने पूछा कि कुल कितने परीक्षकों ने बाद में मूल्यांकन कार्य में योगदान किया है। विषयवार लिस्ट भेंजे। ऐसे विषय, जिनका मूल्यांकन कार्य 15 अप्रैल तक पूरा हो सकेगा, इसकी लिस्ट और आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या भेजें। मूल्यांकन केंद्र को आवंटित ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं, जिनका अंक पत्र (एसएमएफ) केंद्र को नहीं मिला है, तत्काल सूचना भेजें।
मामला मैट्रिक और इंटर के तीनों संकायों की कॉपियाें की जांच का
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2OV4arV , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder