{content:
रामगढ़ रेलवे स्टेशन के द्वितीय श्रेणी के वेटिंग रूम में शनिवार की सुबह लोगों ने एक युवक का शव देखा। इसकी सूचना रेलवे कर्मियों ने आरपीएफ और जीआरपी थाना को दी। इसके बाद रेलवे पुलिस ने शव को वेटिंग रूम से बाहर निकालकर रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मृत युवक के पॉकेट से आधार कार्ड सहित सुसाइड नोट भी मिला। आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम जीतेंद्र राम (28वर्ष), पिता किशोर राम, केडी कोलियरी खलारी (रांची) लिखा है। वहीं सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि वह एक समुदाय की युवती (मांडर कॉलेज बीए पार्ट टू की छात्रा) से प्रेम करता था। उसने उक्त युवती से तीन अप्रैल को शादी भी की थी। लेकिन युवती के घरवाले शादी से नाराज थे। वे उन्हें अपनाना नहीं चाहते थे। जिसके कारण अलग समुदाय के होने के कारण प्रेमिका के परिजन युवती को अपने घर ले गए थे। उन्होंने उक्त युवक को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके कारण उसने युवती के घरवालों को मौत का जिम्मेवार बताते हुए आत्महत्या की है। पत्र में उसने यह भी लिखा है कि उक्त युवती के बिना मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। रामगढ़ पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक पुलिस उसके आधार कार्ड के अनुसार परिजनों की तलाश में जुटी है।
शव का निरीक्षण करते रामगढ़ पुलिस।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2KhFqeT , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder