{content: रांची| एक ओर जहां लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने के लिए देश भर में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई है, वहीं कोयला खान भविष्य निधि (सीएमपीएफ) के पेंशनर्स की मिलने वाली मेडिकल फैसिलिटी खत्म करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर राज्य सभा सांसद परिमल नाथवानी ने कोयला मंत्री पियूष गोयल को पत्र लिख अनुरोध किया है कि इसपर रोक लगाने की पहल की जाए। नाथवानी की ओर से कोयला मंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि सीएमपीएफ के सेवा निवृत कर्मियों को इस स्वास्थ्य योजना के तहत मिलने वाली राशि का लाभ वर्ष 2006 से मिल रहा है। जिसके तहत मिलने वाली राशि से पेंशनर्स इमरजेंसी पड़ने पर किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करा सकते है। लेकिन इस योजना के लाभ को खत्म करने के लिए सीएमपीएफ के क्षेत्रीय आयुक्त ने एक कमेटी बना दी है। जो इसे खत्म करने पर विचार कर रही है। इधर, कोल माइंस प्रोविडेंड फंड पेंशनर्स समाज के प्रेसिडेंट प्रसिद्ध पांडेय, वाइस प्रेसिडेंट आरपी तिवारी और जनरल सेक्रेटरी असीम कुमार बनर्जी ने कहा है कि राज्य सभा सांसद से इस संबंध में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UopD2G , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder