{content: रांची | गौरव सिंह मेमोरियल सुपर डिवीजन क्रिकेट में सेरसा ने यूनिक सीसी को 6 विकेट से पराजित किया। यूनिक ने 38 ओवर में 157 रन बनाकर अॉलआउट हो गई। टीम के लिए सरफराज ने 66, प्रीतम ने 24, शाहिद ने 19 रनों का पारी खेली। विनित पांडेय, रिषभ व गुरजीत को दो-दो विकेट मिला। जवाब में सेरसा की टीम 23.2 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की अोर से सुब्रतो ने 65, सिद्वार्थ ने 45, हैयात ने 18, कुलदीप ने 13 रनों का योगदान किया। स्वेताभ को दो विकेट मिला। इधर, बीएयू ब्लास्टर की टीम गोलचक्कर मैदान में खेली जा रही आरोही एलिवेर्ट्स कप बी डिवीजन क्रिकेट में शनिवार को अरगोड़ा सीसी को सात विकेट से पराजित कर पूरे अंक अजित किया। अरगोड़ा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.1 ओवरों में 158 रनों पर सिमट गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2KgA43u , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder