Bu Blogda Ara

7 Nisan 2019 Pazar

करमटोली तालाब से कंक्रीट हटी; 12 नहीं अब 7 करोड़ में सौंदर्यीकरण

{content:

रांची. करमटोली तालाब अब आकार लेने लगा है। तालाब के चारों ओर बोल्डर से शेप दिया गया है। तीन ओर छठ घाट का निर्माण पूरा हो गया है। अब तालाब के किनारे लोहे का ग्रिल लगाकर उसका रंग-रोगन किया जा रहा है। अगले 2 माह के अंदर तालाब का निर्माण कार्य पूरा करने की योजना है। क्योंकि, बरसात से पहले तालाब का निर्माण कार्य पूरा करना है, ताकि बरसात में पानी जमा हो सके। 2 माह में तालाब के किनारे लैंड स्केपिंग की जाएगी।

एक किनारे नाले से आ रहे पानी को साफ करने के लिए अंडरग्राउंड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। व्यू गैलरी और फूड जोन भी बनाए जाएंगे। एक किनारे ओपन जिम, चाइल्ड प्ले जोन और महिला-पुरुष के लिए बायो टॉयलेट होंगे। चारों ओर लाइटिंग होगी। बैठने के लिए बेंच लगेंगेे। तालाब के किनारे वॉक के लिए फुटपाथ का निर्माण भी कराया जा रहा है।


2 तल्ले का वॉच टावर : तालाब के एक किनारे प्रस्तावित 11 तल्ले की जगह 2 मंजिला टावर होगा। इसी में फूड जोन और उपर में व्यू गैलरी होगी। तालाब के बीच में एक वाटर फाउंटेन भी लगेगा।


50 गाड़ियों की पार्किंग : आईएमए बिल्डिंग के सामने वाले क्षेत्र में पार्किंग होगी। यहां 20 कार और 30 बाइक की पार्किंग होगी। बच्चों के लिए प्ले जोन और ओपन जिम एरिया भी इसके पास बनेगा।


एस्टीमेट नगर विकास को भेजा जाएगा स्वीकृति के बाद काम में तेजी आएगी
नगर विकास विभाग की एजेंसी जुडको ने करमटोली तालाब के सौंदर्यीकरण पर करीब 12 करोड़ खर्च करने की तैयारी की थी। तालाब का आकार छोटा करके तालाब के अंदर पार्किंग बन रहा था। तब दैनिक भास्कर ने इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद तालाब को बर्बाद करने के प्लान पर रोक लग गई। बाद में डिजाइन बदली। तालाब के अंदर कंक्रीट के निर्माण को तोड़ा गया। इससे तालाब का आकार बढ़ गया और सौंदर्यीकरण पर खर्च होने वाले पैसे भी कम हो गए। पहले 12 करोड़ खर्च होने थे, अब करीब 7 करोड़ खर्च होंगे। एस्टीमेट तैयार कर नगर विकास विभाग को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर काम में तेजी आएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Concrete moves from Karmatoli pond; Beautification now in 7 million
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2D4PgL2 , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive