{content: रांची यूनिवर्सिटी में पीएचडी और एमफिल कोर्स में एडमिशन के लिए इंट्रेंस एग्जाम की प्रक्रिया शुरू की गई है। एमफिल का सेशन 2018 है। पीएचडी का सेशन 2017-18 है। इंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले काफी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा अधूरे आवेदन भेजे गए हैं। इन अभ्यर्थियों को आवेदन सुधार के लिए आरयू प्रशासन द्वारा 24 अप्रैल तक समय दिया गया है। पीएचडी इंट्रेंस एग्जाम के 107 आवेदन इनकंप्लीट हैं। एमफिल इंट्रेंस एग्जाम के लिए 124 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन अधूरे भेजे गए हैं। वे वांछित डॉक्युमेंट समेत अन्य आपत्तियों का निराकरण कर सकते हैं। ऐसे ने भी आवेदन दिया है, जिनका पीजी में निर्धारित अंक प्रतिशत नहीं है। अयोग्य अभ्यर्थियों की लिस्ट आरयू की वेबसाइट पर है। बताते चलें कि अभी तक आरयू प्रशासन द्वारा इंट्रेंस एग्जाम की तिथि घोषित नहीं की गई है।
सबसे अधिक कॉमर्स विषय के अभ्यर्थियों ने भरे हैं अधूरे फॉर्म
आवेदन में हैं इस तरह की त्रुटियां
एमफिल कोर्स में अभ्यर्थियों ने फॉर्म जमा कर दिया है, जिस विषय में एडमिशन नहीं लिया जाता है। उदाहरण स्वरूप रूरल डेवलपमेंट विषय है।
पीएचडी के लिए निर्धारित अंक नहीं रहने के बाद भी अभ्यर्थियों ने फॉर्म जमा कर दिया है, जो रिजेक्ट किए जाएंगे।
पीएचडी और एमफिल इंट्रेंस एग्जाम के लिए शुल्क मद में राशि नहीं भेजी गई है, लेकिन आवेदन भेज दिया गया है।
दोनों इंट्रेंस के लिए फॉर्म जमा किया है, लेकिन कुछ अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के साथ अंक पत्र संलग्न नहीं किया गया है।
कुछ ने एग्जाम फॉर्म का शुल्क जमा कर चुके हैं, लेकिन फॉर्म मद का शुल्क जमा नहीं किया है।
कुछ ऐसे अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया है, जिन्होंने रांची यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित परफॉर्मा का उपयोग नहीं किया है। कुछ ने 2500 की जगह सिर्फ पांच सौ रुपए जमा किए हैं।
बॉटनी और केमेस्ट्री के पीएचडी आवेदन में त्रुटि नहीं
बॉटनी और केमिस्ट्री विषय के अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए आवेदनों में त्रुटि नहीं है। इन दोनों विषयों में एक भी स्टूडेंट्स द्वारा इंट्रेंस एग्जाम के लिए जमा फॉर्म में त्रुटि नहीं है। कई विषयों में सिर्फ एक-एक अभ्यर्थियों के फॉर्म में त्रुटि है। इनमें एंथ्रोपोलॉजी, भूगोल, उर्दू, एजुकेशन और एसएसडब्ल्यू विषय शामिल हैं। 24 अप्रैल तक त्रुटि वाले फॉर्म की संख्या में बदलाव हो सकता है। एमफिल इंट्रेंस एग्जाम में सिर्फ भूगोल विषय के एक भी आवेदन में त्रुटि नहीं है। होम साइंस, फिलॉस्फी और एजुकेशन में कोई त्रुटि नहीं है। सबसे अधिक कॉमर्स विषय के अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए फॉर्म अधूरे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2uPyPhn , author: Bhaskar News Network , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder