गुमला. घाघरा व बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाका सेरेंगदाग व हाडुप जंगल में उग्रवादियों और पुलिस के बीच रविवार को मुठभेड़ हो गई। हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। दोनों तरफ से लगभग 100 राउंड से अधिक गोलीबारी हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी लोहरदगा के पेशरार जंगल की तरफ भाग निकले। लोकसभा चुनाव के लिए इलाके में हेलीपैड बनाने को लेकर स्थल निरीक्षण के लिए गुमला के अभियान एसपी बीके मिश्रा व जवान बिशुनपुर से जंगल के रास्ते पैदल ही निकले थे। इसी दौरान सेरेंगदाग व हाड़ु़प के बीच उग्रवादियों से मुठभेड़ हुई।
उग्रवादियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में खौफ
चुनाव के तुरंत पहले उग्रवादियों की पुलिस से मुठभेड़ होने के बाद इलाके में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में भय का माहौल है। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान पुलिस द्वारा चलाया गया। इसमें उग्रवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला बैग पिट्ठू, वर्दी, प्लास्टिक के अलावे कई दैनिक उपयोग के सामान भी बरामद किए गए हैं। इसे पुलिस ने जब्त कर घाघरा थाना में ले आई है।
20 की संख्या में थे वर्दीधारी उग्रवादी, छापेमारी तेज: एसपी
एसपी अंजनी झा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि किस संगठन से मुठभेड़ हुई है, इसकी पुष्टि कराई जा रही है। उग्रवादियों की संख्या 20 के आसपास थी। जो वर्दी में थे और कुछ चेहरा ढके हुए थे। फिलहाल इलाके में छापेमारी अभियान तेज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2UlTZmu , author: Dainik Bhaskar , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder