{content:
राजधानी में सेहत की सवारी की शुरुआत 3 मार्च से होगी। रविवार को सुबह में मोरहाबादी मैदान से पब्लिक बाइसाइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ होगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। पहले फेज में 600 साइकिल और 60 स्टेशन से इसकी शुरुआत होगी। नगर विकास विभाग लोगों को इस प्रोजेक्ट से जोड़ने के लिए एक सप्ताह तक स्पेशल ऑफर देगा। यानी 3 से 9 मार्च तक आम लोगों को साइकिल चलाने के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं देना होगा। लेकिन, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को अपने मोबाइल में चार्टड बाइक एप डाउनलोड करना होगा।
मोरहाबादी मैदान में होगा साइक्लोथॉन
साइक्लोथॉन के विजेता होंगे पुरस्कृत : मोरहाबादी मैदान से होने वाले साइक्लोथॉन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 3 सदस्यों को अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा 10 अन्य विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। लोगों में साइकिल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।
मैट्रिक का एग्जाम छोड़ रांची के रामचंद्र सांगा ने भारतीय एथलेटिक्स टीम में जगह बनाई
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | रांची
19 से 21 फरवरी तक रायपुर में आयोजित अंडर-18 नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेलने के लिए बिशप हार्टमैन के रामचंद्र सांगा ने मैट्रिक का एग्जाम नहीं दिया। क्योंकि, उन्हें एथलेटिक्स में करियर बनाना था। सांगा का यह निर्णय सही साबित हुआ आैर वो भारतीय एथलेटिक्स टीम में जगह बना ली। सांगा ने रायपुर में सिल्वर मेडल जीतकर सेलेक्टरों को अपनी ओर खींचकर भारतीय टीम में जगह पक्की की। रांची के सांगा अब 400 मीटर दौड़ में भारतीय टीम की अोर से हॉन्ग-कॉन्ग में आयोजित एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने के लिए दौड़ेंगे।
दिल्ली से 12 को रवाना होंगे
पिता खेती और राज मिस्त्री का करते हैं काम
सांगा के पिता रौशन खेतीबाड़ी का काम करते हैं। साथ ही राज मिस्त्री भी हैं। तीन भाई आैर दो बहनों में सांगा सबसे छोटा है। सांगा के बड़े भाई राजेश सांगा वकील हैं। सारी जिम्मेवारी इन्हीं के कंधों में है। राजेश ने बताया कि स्कूल के समय से ही खेल से लगाव था। मंैने वकालत की। इसके बाद कुछ स्थिती घर की ठीक हुई। पूरा गांव व घर के लोग बहुत खुश है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Vp181k , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder