{content:
लायंस क्लब ऑफ रांची गैलेक्सी के द्वारा शुक्रवार को ओटीसी ग्राउंड के सर्ड ऑफिस के बगल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रांची गैलेक्सी और योगा मेंबर के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत फलदार पौधे और सीजनल फूल के पौधे लगाए गए। लगातार पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव, फैल रहे प्रदूषण, पानी की कमी को देखते क्लब की सभी सदस्यों ने हर महीने फलदार पौधे लगाने का संकल्प लिया। कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी हर महीने पौधे लगाएंगे। इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट पदमा शर्मा, रवि, रश्मि, प्रिया, सुजाता, शक्ति, और रंजना उपस्थित रहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2EEUMoP , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder