Bu Blogda Ara

1 Mart 2019 Cuma

‘सोन चिड़िया’ की रियलिस्टिक कहानी खास दर्शकों को ही आएगी पसंद

{content: Story : रांची ब्वॉय डायरेक्टर अभिषेक चौबे 'इश्किया', 'डेढ़ इश्किया', 'उड़ता पंजाब' और अब 'सोनचिड़िया', अपनी फिल्मों में लगातार जटिल विषयों को ही उठाते हैं और उन्हें इस तरह हैंडल करते हैं कि सिनेप्रेमी 'वाह' कह उठते हैं। इस फिल्म में जातिवाद, सामाजिक विषमता और औरतों पर होने वाले अत्याचार जैसे मुद्दों को डकैतों के बैकग्राउंड में दर्शाया है। फिल्म की कहानी आपातकाल के समय 1975 की है। मान सिंह (मनोज वाजपेयी) बिहड़ में बागी है और अपने दल के साथ गांव में लूट के लिए जाता है, जहां पुलिस इंस्पेक्टर (आशुतोष राणा) के बिछाए जाल में फंस जाता है और मारा जाता है। वकील सिंह (रणवीर शौरी) और लखना (सुशांत सिंह राजपूत) इस गिरोह के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उनका सामना इंदुमती तोमर (भूमि पेडनेकर) से होता है, जो 12 साल की बच्ची सोनचिरैया को लेकर भाग रही है, क्योंकि उसने अपने उस ससुर का खून कर दिया, जिसने सोनचिरैया के साथ दुष्कर्म किया था। इंदुमती के आने से वकील और लखना के बीच मनमुटाव हो जाता है?

Direction: अभिषेक चौबे ने बीहड़ को नए नजरिए से दिखाया है। वर्षों से चल रहे घोड़ों वाले डाकुओं का हैंगओवर उन्होंने इस फिल्म से उतार दिया है। शुरू से अंत तक कहानी कहने का अलग अंदाज प्रभावित करता है। फिल्मांकन का ढंग दिलचस्प है। सेकेंड हाफ में फिल्म की लंबाई थोड़ी खटकती है।

ACTING: सुशांत सिंह राजपूत ने डाकू के पोस्चर से लेकर डायलॉग डिलीवरी में कमाल किया है। मनोज वाजपेयी छोटी भूमिका में सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाते हैं। पुलिस के किरदार में आशुतोष राणा शानदार हैं। भूमि पेडनेकर ने बेहतरीन अभिनय किया है। रणवीर शौरी कमाल के लगे हैं। सभी सपोर्टिंग एक्टर अच्छे हैं।

music: अभिषेक की अन्य फिल्मों की तुलना में म्यूजिक इस बार कमजोर है। सिनेमेटोग्राफी काफी अच्छी है।

DB Rating *** 3.5/5

फिल्म: सोन चिड़िया प्रोड्यूसर: रॉनी स्क्रूवाला डायरेक्टर: अभिषेक चौबे जॉनर: एक्शन-थ्रिलर स्टार कास्ट: सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा, मनोज वाजपेयी आदि। म्यूजिक : विशाल भारद्वाज

देखें या नहीं...आप कुछ अलग, कुछ हटकर देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म अच्छी लगेगी। 'ए' सर्टिफिकेट के कारण 18 या ऊपर के दर्शक ही देख सकते हैं। -कुंदन कुमार चौधरी

क्या कहते हैं दर्शक

 कहानी काफी अलग और शानदार है। सभी की एक्टिंग बहुत अच्छी है। सुशांत और भूमि ने कमाल किया है। मनोज वाजपेयी का रोल और बड़ा करना चाहिए।  सैफ, दर्शक

शुरुआत औसत हुई है, फिल्म देखकर निकले दर्शकों का रिस्पांस पॉजिटिव है। कहानी और एक्टिंग लोग पसंद कर रहे हैं।  विमल कुमार, फन सिनेमा, रांची



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - realistic story of 39son chidiya39 will come only to a special audience
Ranchi News - realistic story of 39son chidiya39 will come only to a special audience
Ranchi News - realistic story of 39son chidiya39 will come only to a special audience
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2VvlJkI , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive