रांची. राजधानी में सेहत की सवारी की शुरुआत 3 मार्च से होगी। रविवार को सुबह में मोरहाबादी मैदान से पब्लिक बाइसाइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ होगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है। पहले फेज में 600 साइकिल और 60 स्टेशन से इसकी शुरुआत होगी। नगर विकास विभाग लोगों को इस प्रोजेक्ट से जोड़ने के लिए एक सप्ताह तक स्पेशल ऑफर देगा। यानी 3 से 9 मार्च तक आम लोगों को साइकिल चलाने के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं देना होगा। लेकिन, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को अपने मोबाइल में चार्टड बाइक एप डाउनलोड करना होगा।
साइक्लोथॉन के विजेता होंगे पुरस्कृत
मोरहाबादी मैदान से होने वाले साइक्लोथॉन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 3 सदस्यों को अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा 10 अन्य विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। लोगों में साइकिल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2BVy1v1 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder