रांची. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मोरहाबादी मैदान में आयाजित उलगुलान परिवर्तन रैली के माध्यम से जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी का यह पहला झारखंड दौरा है। उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब लोकसभा चुनाव की आहट हो रही है और कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है। वह बिरसा की धरती से चुनावी सभा का आगाज करने जा रहे हैं। राहुल के दाैरे और जनसभा को लेकर महागठबंधन में शामिल प्रमुख दलो को निमंत्रण भी दिया गया है ताकि समान विचारधारा वाले दल राहुल गांधी के मंच काे साझा कर राज्य में महागठबंधन का संदेश दे सकें। इस वजह से माना जा रहा है कि राहुल गांधी का मंच महागठबंधन का चेहरा होगा।
राहुल गांधी की सभा को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसपीजी ने भी अपनी कमान संभाल ली है। महारैली में शामिल होने के लिए पार्टी के कई बड़े नेता रांची पहुंच चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि राहुल गांधी विशेष विमान से दोपहर 1.30 बजे रांची हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग से एसपीजी और जिला पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे। राहुल गांधी का आदिवासी पारंपरिक संसाधनों से स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस एवं अन्य दलों के प्रमुख नेता मोरहाबादी मैदान में राहुल गाॅंधी से मुलाकात करेंगे। मंच पर प्रोटोकोल के तहत नेताओं को संबोधित करने का भी अवसर मिलेगा। महानगर कांग्रेस ने रैली के लिए विशेष व्यवस्था की है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि रैली में घोड़े पर सवार होकर भी कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके अलावा अलग से छउ नृत्य के माध्यम से भी उनका स्वागत किया जाएगा।
कहने को तो प्रदेश कांग्रेस की ओर से वाम दलों को भी न्यौता दिया गया है लेकिन महागठबंधन में शामिल झामुमो, झाविमो और राजद की उपस्थिति और अनुपस्थित का खास मायने होगा। झाविमो सुप्रीमो बाबुलाल मरांडी और राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपुर्णा देवी तो राहुल गांधी के मंच को साझा करने की घोषणा कर दी है लेकिन झामुमो ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन संथालपरगना में संघर्ष यात्रा पर हैं। वह पहले ही कह चुके हैं कि उनकी यात्रा पहले से चल रही है इसलिए रैली में उनकी ओर से कोई प्रतिनिधि शामिल होगा। इस संबंध में पूछे जाने पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के रैली में पहुंचने की संभावना कम है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2ToVj6H , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder