Bu Blogda Ara

1 Mart 2019 Cuma

टीएसपीसी के जोनल कमांडर की निशानदेही पर एके 56 व एके 47 सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

{content:

चतरा. चतरा पुलिस ने नक्सली संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर किशोर उर्फ कबीर गंझू को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। यह जानाकरी शुक्रवार को एसपी अखिलेश बी वॉरियर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का जोनल कमांडर कबीर उर्फ किशोर टंडवा थाना क्षेत्र के बोंगागढ़ा गांव में आया हुआ है। वह किसी घटना को अंजाम देने की रणनीति बना रहा है। इस सूचना पर एएसपी निगम प्रसाद व सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी अजय कुमार व टंडवा एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने गुरुवार की रात बोंगागढ़ा गांव में छापामारी कर कबीर गंझू व उसके सहयोगी गेंदलाल गंझू उर्फ फालो गंझू को गिरफ्तार किया।

  1. गिरफ्तारी के दौरान कबीर के पास एक लोडेड एसएलआर व दस चक्र जिंदा कारतूस और गेंदलाल गंझू के पास से पांच चक्र जिंदा कारतूस बरामद किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद उनकी निशानदेही पर टंडवा थाना क्षेत्र के बोंगागढ़ा जंगल में एक ड्राम में जमीन में गाड़कर रखी गई एक एके-56, एक एके-47, एक एसएलआर, तीन सेमी ऑटोमेटिक राईफल, सात अम्युनेशन पाउच व विभिन्न राईफलों के 1051 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मौके से दो मोबाईल व नौ मैगजीन भी बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कबीर के विरुद्ध झारखंड सरकार ने दस लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कबीर टीएसपीसी के रिजनल कमांडर कोहराम उर्फ लक्षमण गंझू का काफी करीबी है। कोहराम की गिरफ्तारी के बाद उसके सभी दायित्वों का निर्वहन कबीर ही कर रहा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट पीके बासन, द्वितीय कमान अधिकारी अजय कुमार, एएसपी अभियान निगम प्रसाद, एसडीपीओ वरुण रजक आदि उपस्थित थे।

  2. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार कबीर 30 से अधिक मामलों में वांछित है। उसके खिलाफ ये मामले चतरा व हजारीबाग जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। वह चतरा जिले के टंडवा, सिमरिया, लावालौंग, पत्थलगडा, गिद्धौर व हजारीबाग जिले के कटकमसांडी, केरेडारी व कटकमदाग थाना क्षेत्रों में आतंक का प्रयाय बना हुआ था। उसके विरुद्ध हत्या, अपहरण, लेवी वसूली, रंगदारी, पुलिस पार्टी पर हमला व लूट आदि के मामले दर्ज हैं। कबीर के विरुद्ध टंडवा थाना में चार, सिमरिया थाना में 15, लावालौंग में एक, बड़कागांव में पांच, गिद्दी में तीन, कटकमसांडी में एक, सदर थाना चतरा में एक मामला दर्ज है। पुलिस को पिछले 12 वर्षों से उसकी तलाश थी।

  3. एसपी ने बताया कि अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों व जवानों को रिवार्ड दिया जाएगा। कबीर पर इनाम की राशि इन्हीं अधिकारियों व जवानों के बीच बांटे जाने के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर नक्सली संगठनों से जुड़े उग्रवादियों से सरेंडर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए 24 घंटे दरवाजे खुले हैं। वे जब चाहे पुलिस के समक्ष सरेंडर कर सकते हैं। ऐसा नहीं करने वाले उग्रवादियों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में उग्रवादियों के विरुद्ध अभियान में और तेजी लाई जाएगी। किसी भी उग्रवादी संगठन के नक्सलियों को चतरा जिले में रहने नहीं दिया जाएगा।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      पुलिस हिरासत में गिरफ्तार नक्सली और बरामद हथियार।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2IJSJ6Y , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive