Bu Blogda Ara

1 Mart 2019 Cuma

केजरीवाल प्रबंधन संस्थान में 90% विद्यार्थियों का हुआ कैंपस सेलेक्शन

{content: रांची| शुक्रवार को केजरीवाल प्रबंधन संस्थान की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। यहां संस्थान की ओर से मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रो ऋतुजा, डायरेक्टर प्रो डॉ एके सिंह, फाइनेंस प्रोफेसर प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर प्रो आशीष सुल्तानिया शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस में डॉ एके सिंह ने बताया कि योग्य एवं कुशल प्रबंधक देने के उद्देश्य से वर्ष 2009 में केजरीवाल प्रबंधन संस्थान की स्थापना की गई, जो अब 10वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। शैक्षणिक सत्र 2017-19 के अभी तक के लगभग सभी विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हो चुका है। इस वर्ष यहां देश के 30 नामी कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव चलाया। संस्थान के 90 प्रतिशत विद्यार्थियों का इन कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुका है। बाकी बचे 10 प्रतिशत विद्यार्थी अपना कारोबार करना चाहते हैं। कॉन्फ्रेंस में प्रोफेसर ऋतु झा ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद जवान के बच्चों की मुफ्त की शिक्षा एवं रहन-सहन का ख्याल रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - a campus selection of 90 students in kejriwal management institute
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2VvbaxW , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive