रांची.कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं। राहुल गांधी की सुरक्षा में 5 आईपीएस, 15 डीएसपी के अलावा 1000 जवानों को लगाया गया है। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है। बाहर से आने वाले वाहनों पर भी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
एसएसपी अनीश गुप्ता के आदेश पर सभी होटल और लॉज में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस इस बात का पूरा ख्याल रख रही है कि राहुल गांधी के आगमन के दौरान सुरक्षा में कोई चूक ना हो। सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और दारोगा को सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी भी व्यक्ति पर जरा सा भी शक हो तो उसका तुरंत सत्यापन करें। राहुल की सुरक्षा की माॅनिटरिंग डीसी राय महिमा पत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता कर रहे हैं।
हवाई अड्डेके बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राहुल गांधी के एयरपोर्ट से मोरहाबादी स्थित कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग से जाएंगे। ऐसे में एयरपोर्ट के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं। सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को सख्त आदेश है कि राहुल को रिसीव करने पहुंचे वैसे लोगों को ही उनके नजदीक जाने दिया जाए जिनको जिला प्रशासन की ओर से पास जारी किया गया है। थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि एयरपोर्ट से मोरहाबादी जाने वाली सड़क के दोनों ओर वाहन खड़ा नहीं होने दें।
चार जगहों पर की गई है पार्किंग की व्यवस्था
कार्यक्रम में शहर के बाहर से काफी संख्या में वाहन सवार लोगों के आने की संभावना को देखते हुए चार जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
बरियातू पहाड़ी मैदान
साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ से आने वाले वाहन सवार लोगों के लिए बूटी मोड़ होते हुए साई अस्पताल के बगल में स्थित पहाड़ी मैदान में गाड़ी पार्क करने की व्यवस्था की गई है। जमशेदपुर और सरायकेला की ओर से आने वाले वाहन भी बूटी मोड़ होते हुए पहाड़ी मैदान में खड़ा होंगे।
टीआरआई मोरहाबादी
ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट मोरहाबादी के पास जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए पास युक्त वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
11 स्थानों पर लगाया गया है ड्राप गेट
सुरक्षा की दृष्टि से 11 जगहों पर ड्राप गेट की व्यवस्था की गई है। सभी जगहों पर सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के अलावा पांच जवानों को तैनात किया गया है। ड्राप गेट से आगे पास युक्त वाहनों को ही जाने का निर्देश दिया है। बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यहां से जाने वाले पास युक्त वाहन को पार्किंग में गाड़ी लगाने की व्यवस्था की गई है।
ड्राेन से की जाएगी पूरे शहर की निगरानी
सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो इसके लिए ड्रोन से भी निगरानी की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी, ताकि कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पकड़ा जा सके। शहर के सभी थाना प्रभारियों को भी क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है।
एसपीजी की टीम पहुंची रिम्स, लिया जायजा
कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के रांची दौरे को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड के अधिकारियों ने शुक्रवार को रिम्स की व्यवस्था का जायजा लिया। रिम्स पहुंचते ही एसपीजी ने अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप से मुलाकात की। राहुल गांधी के कार्यक्रमों के दौरान किसी भी अनहोनी से निपटने के मद्देनजर रिम्स की व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने इमरजेंसी के माइनर ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। साथ ही एक सुरक्षित कमरे का चयन किया।
रांची कॉलेज स्टेडियम मोरहाबादी
खूंटी, चाईबासा, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू, लातेहार, चतरा और गढ़वा से आने वाले वाहन सवार लोगों के लिए स्व. रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।मुख्य स्टेज के पीछे : मोरहाबादी मैदान में बने स्टेज की पीछे वीवीआईपी पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2BXxb12 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder